• Home
  • News
  • Journey of Death: Major road accident in Lakhipur! Heavy collision of speeding bus and truck, painful death of eight people on the spot

मौत का सफरः लखीपुर में बड़ा सड़क हादसा! तेज रफ्तार बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 28, 2022 05:09 AM
 Journey of Death: Major road accident in Lakhipur! Heavy collision of speeding bus and truck, painful death of eight people on the spot

लखनऊ। यूपी के लखीमपुर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 30 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार 65 यात्रियों को लेकर बस धौरहरा से लखनऊ की ओर आ रही थी तभी ऐरा पुल पर सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर से बस की बॉडी पूरी तरह तहस-नहस हो गई। कई शव उसमें फंस गए। पुलिस ने गैस कटर से बस की बॉडी काटकर शवों और यात्रियों को निकाला। बस धौरहरा के इशानगर से लखनऊ आ रही थी, जबकि ट्रक पंजाब की तरफ से आ रहा था। हादसा NH-730 के ऐरा पुल पर हुआ। इसके बाद हाईवे के दोनों तरफ करीब 8 किमी लंबा जाम लग गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने DM और SP को मौके पर भेजा है। हादसे में मारे गए लोगों में से 4 युवक, एक महिला और एक बच्चा है। बाकी दो मृतकों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे की जानकारी मिलने पर धौरहरा के भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में मरीजों का ठीक से इलाज न किए जाने को लेकर विधायक की DM महेंद्र बहादुर सिंह और अस्पताल के CMO से बहस हो गई। विधायक ने बताया कि जिला अस्पताल में ठीक इंतजाम न होने के कारण यात्रियों के इलाज में देरी हुई।


संबंधित आलेख: