• Home
  • News
  • Kainchi Dham: Traffic plan designed to get the devotees out of the problem of jam, there is a possibility of 2 to 3 thousand vehicles due to the holiday

कैंची धाम: श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाया गया यातायात प्लान, अवकाश के चलते 2 से 3 हजार वाहनों के आने की है संभावना

editor
  • Awaaz Desk
  • April 13, 2023 04:04 AM
Kainchi Dham: Traffic plan designed to get the devotees out of the problem of jam, there is a possibility of 2 to 3 thousand vehicles due to the holiday

नैनीताल: दिनांक 14-04-2023 से 16-04-2023 तक राजकीय अवकाश व रविवार होने के कारण कैंची धाम में प्रतिदिन लगभग 2000 से 3000 वाहनों का के आगमन की संभावना रहती है। जिसके चलते पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल डॉ. नीलेश आनन्द भरणें द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट , पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र तथा जनपद नैनीताल के यातायात से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसमें कैंची धाम में आने वाले श्रृद्दालुओं के सुगम यातायात हेतु स्वयं कैंची धाम मंदिर परिसर में पहुँचकर पार्किंग व्यवस्था ,रुट व्यवस्था, शटल व्यवस्था आदि का जायाजा लिया। 

बता दे कि वाहनों की पार्किंग हेतु मन्दिर परिसर में एक मात्र पार्किंग की व्यवस्था है। जिसमें लगभग 180 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। भवाली से अल्मोड़ा व रानीखेत को जाने हेतु एक ही सड़क मार्ग है। जिसके चलते पर्यटकों के ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

यातायात व्यवस्था बनाये रखने के ये है कार्ययोजना 
1. कैंची धाम में स्थित पार्किंग खाली होने पर सामान्यतः दिनों की भॉति भवाली/कैंचीधाम क्षेत्र में पर्यटकों के वाहन बिना किसी रोक-टोक के आ-जा सकेगें। सर्वप्रथम पर्यटकों के वाहनों को कैंचीधाम परिसर की पार्किगं में पार्क कराया जायेगा।

2.जब कैंचीधाम परिसर की पार्किगं भर जायेगी तब कैंची धाम मन्दिर से 2 किमी0 पहले भवाली की ओर (बैरियर) सड़क के किनारे बांयी तरफ चैड़ी जगह में वाहनों को पार्क कराया जायेगा, जहाँ से पर्यटकों को मन्दिर जाने हेतु पैदल-पैदल भेजा जायेगा। वहॉ पर पर्याप्त पुलिस बल को नियुक्त किया जायेगा।

3.इस स्थिति में जब कैंचीधाम परिसर की पार्किगं व कैंची धाम मन्दिर से 2 किमी0 पहले भवाली की ओर सड़क के किनारे बांयी तरफ की पार्किंग भर जाने पर नगर पालिका रामलीला मैदान भवाली के पास (बैरियर) भीमताल की ओर से कैंचीधाम आने वाले पर्यटकों के वाहनों को नगरपालिका के रामलीला ग्राउण्ड में पार्क कराया जायेगा। जहॉ से पर्यटकों को शटल सेवा द्वारा कैंचीधाम मंदिर लाया व ले जाया जायेगा।

4. इसी प्रकार नैनीताल व ज्योलीकोट की ओर से कैंचीधाम आने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनीटोरियम के पास (बैरियर) अर्द्धनिर्मित राति-घाट मार्ग पर पार्क कराया जायेगा । वहॉ से पर्यटकों को शटल सेवा द्वारा कैंचीधाम मंदिर लाया व ले जाया जायेगा।

5.अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने वाले हल्के वाहनों के लिए क्वारब से (बैरियर) डायवर्ट कर वाया रामगढ़, भवाली रामगढ़ तिराहा से भीमताल होते हुये हल्द्वानी को भेजा जायेगा। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले हल्के वाहनों को भीमताल, भवाली रामगढ़ तिराहा (बैरियर) रामगढ़, क्वारब होते हुए अल्मोड़ा भेजा जायेगा।

6.हल्द्वानी से बेतालघाट व रानीखेत जाने वाले हल्के वाहनों को भवाली तिराहा से कैंची धाम होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें। बेतालघाट व रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले हल्के वाहनों को कैंची धाम से भवाली तिराहा, मस्जिद तिराहा भवाली, ज्योलीकोट होते हुये हल्द्वानी को जायेगें।

7. हल्द्वानी से चम्पावत/पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को खुटानी बैण्ड से (बैरियर) डायवर्ट किया जायगें। अल्मोड़ा से रामनगर, काशीपुर, दिल्ली, देहरादून आदि को जाने वाले वाहनों को वाया खैरना पुल से डायवर्ट कर बेतालघाट होते हुये भेजा जायेगा।

8. अल्मोडा से आने वाले भारी माल वाहक वाहनों को क्वारब पर रोका जायेगा तथा हल्द्वानी से आने वाले भारी माल वाहक वाहनों को गोला पार रोका जायेगा।इसके अतिरिक्त खैरना व रानीखेत की ओर से आने वाले भारी माल वाहक वाहनों को भी खैरना पुल से रानीखेत रोड पर रोका जायेगा। उक्त वाहन रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ही चलेंगे।

बैरियर लगाये जाने वाले स्थान/पार्किंग व्यवस्था/शटल सेवा
पार्किंग व्यवस्था-

1- कैंची धाम परिसर -180 वाहन क्षमता
2- कैंची धाम से 02 किमी0 भवाली की ओर मार्ग के किनारे चौड़े स्थान पर- 150 वाहन क्षमता- मन्दिर तक जाने का माध्यम पैदल
3-पनीराम ढाबा कैंची धाम से 1.5 किमी0 अल्मोड़ा मार्ग की ओर-50 वाहन क्षमता- मन्दिर तक जाने का माध्यम पैदल

शटल सेवा
1- नगर पालिका भवाली के रामलीला मैदान में-280 वाहन क्षमता- मन्दिर तक जाने का माध्यम शटल
2- भवाली सैनीटोरियम के पास अर्द्धनिर्मित रातिघाट मार्ग पर – 300 वाहन क्षमता- मन्दिर तक जाने का माध्यम शटल

भवाली कैंची धाम में यातायात प्रबन्धन में लगने वाले पुलिस बल का विवरण-

1-क्षेत्राधिकारी -01
2-निरीक्षक -02
3-उपनिरीक्षक -18
4- म0उ0नि0 -04
5- हेड कानि0 -22
6- कानि0-114
7-यातायात पुलिस कानि0 -20
8-म0कानि0 -10
9-मो0टीम -06
10-सीपीयू हाक -05
11-पीएसी – 02 प्लाटून
12-फायर यूनिट 01
मीडिया सेल कुमाऊं रेंज हल्द्वानी


संबंधित आलेख: