• Home
  • News
  • Karnataka Elections: After the victory, brainstorming started for the new leader! Veteran party leaders gathered at Kharge's residence, who will get command?

कर्नाटक चुनावः जीत के बाद नए नेता को लेकर मंथन शुरू! खड़गे आवास पर जुटे पार्टी के दिग्गज नेता, किसको मिलेगी कमान?

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 13, 2023 11:05 AM
Karnataka Elections: After the victory, brainstorming started for the new leader! Veteran party leaders gathered at Kharge's residence, who will get command?

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली है। जीत के साथ ही कांग्रेस ने अपने नये नेता के नाम को तय करने के लिए तैयारी भी तेज कर दी है। बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एआईसीसी के महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, शिवकुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर सहित अन्य लोगों के साथ मीटिंग चल रही हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि दोनों शीर्ष उम्मीदवार, अनुभवी नेता सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार आलाकमान के पसंदीदा हैं। वैसे चुनावी नतीजे पार्टी के पक्ष में आने के बाद से दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति कोई अनादर या उपेक्षा की भावना नहीं जताई है। सूत्रों की मानें तो सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। कर्नाटक में पार्टी को आगे बढ़ाने और उसको पुनर्जीवन दिलाने में राज्य पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार को प्रमुखता से श्रेय दिया जाता है। कहा जा रहा है कि उनको शुरू में सरकार में एक बड़ा पद मिलेगा और बाद में वह मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इससे पहले सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में यह परंपरा है कि वह किसी को मुख्यमंत्री के लिए प्रोजेक्ट नहीं करती है। पार्टी बहुत ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित विधायक फैसला करेंगे और अपनी राय देंगे और फिर आलाकमान फैसला करेगा। कांग्रेस नेता के रहमान खान ने भी सिद्धारमैया के विचारों का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि सीएलपी अगला मुख्यमंत्री तय करेगी।


संबंधित आलेख: