• Home
  • News
  • Karnataka Elections: Politics in full swing! Sharp rhetoric continues between Congress and BJP, now BJP MLA made indecent remarks on Sonia Gandhi

कर्नाटक चुनावः पूरी तरह गरमाई सियासत! कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी जारी, अब भाजपा विधायक ने सोनिया गांधी पर की अभद्र टिप्पणी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 28, 2023 12:04 PM
Karnataka Elections: Politics in full swing! Sharp rhetoric continues between Congress and BJP, now BJP MLA made indecent remarks on Sonia Gandhi

नई दिल्ली। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत पूरी तरह गरमाई हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस में तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। गुरुवार को जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी। वहीं अब बीजेपी विधायक ने पलटवार करते हुए सोनिया गांधी पर जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी को जहरीले सांप बताए जाने पर आग बबूला कर्नाटक के बीजेपी विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को 'विषकन्या' बताया। 

उनके इस बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने सोनिया गांधी को विषकन्या कहा है। कल खरगे के बयान का भाजपा ने पूरे देश में विरोध किया। बड़प्पन दिखाते हुए खरगे ने शब्द वापस ले लिया। आज उनके विधायक द्वारा सोनिया गांधी को विषकन्या कहा गया है। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि इस मामले में नरेंद्र मोदी और अमित शाह क्या कहते हैं। 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि गलती मत कीजिए। मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। अगर आप कहते हैं कि वह जहरीले नहीं हैं तो छूकर देखिए, पता चल जाएगा। अगर आप छूएंगे तो मर जाएंगे। खरगे ने आगे कहा था कि अगर आपको लगता है कि नहीं, ये जहर नहीं है, क्योंकि मोदी ने इसे दिया है, सज्जन प्रधानमंत्री ने दिया है तो इसे खाकर देखिए। अगर आप इस जहर को खाएंगे तो हमेशा के लिए सो जाएंगे। कांग्रेस चीफ के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि आज वे किस प्रकार का जहर उगल रहे हैं ये देश देख रहा है। ऐसी टिप्पणी से उन्होंने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस की कर्नाटक चुनाव में हार पक्की है। 


संबंधित आलेख: