• Home
  • News
  • Kotdwar's Mohammad Deepak met Rahul Gandhi in Delhi and was warmly welcomed with a hug.

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात, गर्मजोशी के साथ गले लग किया स्वागत

editor
  • Tapas Vishwas
  • February 23, 2026 10:02 AM
Kotdwar's Mohammad Deepak met Rahul Gandhi in Delhi and was warmly welcomed with a hug.

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी मोहम्मद दीपक ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने दीपक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया और आत्मीय संवाद किया। यह मुलाकात हाल ही में कोटद्वार में कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उठे विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक के संदर्भ में खास मानी जा रही है। कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर विवाद सामने आया था, जिसके बाद मोहम्मद दीपक चर्चा का केंद्र बन गए थे। मामला उस समय और सुर्खियों में आ गया जब राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद से दीपक को देशभर में मानवता और सौहार्द की मिसाल के तौर पर देखा जाने लगा।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में दीपक ने राहुल गांधी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। वैभव वालिया ने बताया कि राहुल गांधी ने दीपक कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में करुणा, भाईचारे और इंसानियत की भावना का सम्मान है। बताया गया कि मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने दीपक के सामाजिक कार्यों और उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द और आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों की भूमिका अहम है। राहुल गांधी ने दीपक का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी मानवता और सद्भाव के संदेश को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह मुलाकात इस बात का प्रतीक है कि पार्टी उन लोगों के साथ खड़ी है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और भाईचारे को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। मोहम्मद दीपक की इस मुलाकात के बाद कोटद्वार समेत उत्तराखंड में भी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस घटनाक्रम ने एक सामान्य नागरिक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। फिलहाल यह मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है।
 


संबंधित आलेख: