• Home
  • News
  • Lakhimpur incident: Rapid action of UP Police! All the accused were arrested, one accused was shot in the encounter

लखीमपुर काण्डः यूपी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई! सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक आरोपी को लगी गोली

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 15, 2022 07:09 AM
Lakhimpur incident: Rapid action of UP Police! All the accused were arrested, one accused was shot in the encounter

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में यूपी पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी छोटू गौतम ने कबूल किया है कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने अपने दोस्तों के साथ लड़कियों का अपहरण कर उनसे बलात्कार किया। इसके बाद उनके शवों को पेड़ पर लटकाने से पहले उनकी हत्या कर दी। 

उधर आज परिवार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने लड़कियों की बॉडीज का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पोस्टमार्टम हाउस के आगे भारी पुलिस बल तैनात था। यूपी सरकार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। अपोजिशन से राजनीति न करने की अपील है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले कि ऐसी सजा दी जाएगी कि आरोपियों की आने वाली आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी।


संबंधित आलेख: