लखीमपुर खीरी हिंसा : गाड़ियों से किसानों को रौंदा, पत्रकार सहित 8 लोगो की मौत, प्रियंका गांधी के बाद अखिलेश यादव भी पुलिस हिरासत में
पश्चिम उत्तरप्रदेश में किसान आंदोलन BJP के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है । यूपी के लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत 8 लोगो की मौत हो गयी जिसमे एक पत्रकार भी शामिल था इन मौतों से सूबे की सियासत भी गर्माने लगी है। किसान आंदोलन और राजनीती की गलियों में खून खराबा बढ़ता जा रहा है। उधर प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi से लेकर तमाम बड़े नेताओं ने भी लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के दौरान किसानों की मौत पर आक्रमक रूख इख्तियार कर लिया। जिसके बाद प्रियंका को हिरासत में ले लिया गया। वह लखीमपुर खीरी ही जा रही थी जिस वक्त उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद लखनऊ में धरने पर बैठे अखिलेश यादव Akhilesh Yadav को भी हिरासत में लिया गया है। उनको भी लखीमपुर खीरी जाने से रोका गया था। लखनऊ lucknow में अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी जाने के लिए अपने आवास से निकले तो थे, लेकिन पुलिस बल ने उनको आगे 100 मीटर दूर ही रोक लिया अब अखिलेश वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए, उनके साथ सपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता भी थे।
अखिलेश यादव जिस जगह धरने पर बैठे थे वहां से कुछ दूर पर पुलिस की गाड़ी को आग लगा दी गई। पुलिस की गाड़ी गौतमपल्ली थाने के सामने फूंक दी गयी। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने ही गाड़ी को आग लगाई।
क्या है ये मामला?
दरअसल यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के रविवार को लखीमपुर खीरी के दौरे से पहले हुई हिंसा में 8 लोगो की जान चली गयी। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में काले झंडे दिखाने के लिए खड़े किसानों की बीजेपी नेताओं से झड़प हो गयी थी। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसमे चार किसानों की मौत हो गयी इसके बाद आक्रोशित किसानों ने भी नेताओ की गाड़ी फूंक दी। किसानों और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प बढ़ गयी। ऐसे में इसका व्यापक असर पूरे तराई बेल्ट में होने की संभावना है। ये पूरा मामला BJP और किसानों से जुड़ा है किसानों का आरोप है कि बीजेपी ने जानबूझकर गाड़ियों से रौंदा। BJP सत्ता के नशे में चूर है।
लखीमपुर की घटना पर BJP सांसद वरुण गांधी ने सीएम योगी को पत्र लिखा है, उन्होंने कहा कि किसानों की मौत के मामले में दोषी लोगों पर 302 के तहत केस दर्ज होना चाहिए और जांच CBI से करानी चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों पर जुल्म हो रहा है। उन्होंने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा मृतक किसानों के परिवारों को 2-2 करोड़ रुपये की मदद,सीबीआई जांच की मांग भी उठाई गई,अखिलेश यादव ने कहा, 'इतना जुल्म अंग्रेजों ने भी नहीं किया जितना BJP की सरकार किसानों पर कर रही है। गृह राज्य मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए और उपमुख्यमंत्री जिनका कार्यक्रम था उन्हें भी इस्तीफ़ा देना चाहिए, जिन किसानों की जान गई है उन्हें 2 करोड़ रुपये की मदद हो, परिवार की सरकारी नौकरी हो।
उधर अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए राहुल Rahul Gandhi ने लिखा, 'प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी। तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।