• Home
  • News
  • Lalkuan: Notice issued to more than 200 landlords in Nagina Colony! Asked to vacate railway land within 10 days, created a stir

लालकुआंः नगीना कॉलोनी में 200 से अधिक मकान मालिकों को नोटिस जारी! 10 दिन के भीतर रेलवे की भूमि खाली करने को कहा, मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 03, 2023 12:05 PM
 Lalkuan: Notice issued to more than 200 landlords in Nagina Colony! Asked to vacate railway land within 10 days, created a stir

लालकुआं। रेलवे प्रशासन, वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को लालकुआं की नगीना कॉलोनी में 200 से अधिक मकान मालिकों को 10 दिन के भीतर रेलवे की भूमि से स्वयं हटने का नोटिस जारी किया है। नोटिस देखकर क्षेत्रीय लोगो मे हड़कंप मच गया। बुधवार को जब रेल प्रशासन की ओर से घरों पर नोटिस चस्पा किए गए तब वहां मौजूद लोगों ने नोटिस चस्पा कर रहे अधिकारियों के साथ जमकर नोकझोंक की जिसमें उन्होंने रेलवे प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नोटिस चस्पा करते हुए अधिकारियों ने नगीना कालोनी के 200 से ज़्यादा मकान मालिकों 10 दिन के भीतर अपने निर्माण स्वयं हटाने की हिदायत दी और कहा कि तय समय के बाद अगर अतिक्रमण रेलवे प्रशासन द्वारा हटाया जाएगा तो उस पर आने वाले खर्चे की वसूली इन्ही  कब्जा करने वालों से की जाएगी।  रेलवे विभाग के मुताबिक लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए तत्काल भूमि की जरूरत है। इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते आज यहां कारवाई की गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।


संबंधित आलेख: