लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों की आत्मिक शांति के लिए 12 अक्टूबर को होगी अंतिम अरदास
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार को अल्टीमेटम दिया था। अब उस तारीख की उल्टी गिनती गिनना शुरू हो गया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी दी थी कि आरोपी गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त और उसके पुत्र को गिरफ्तार नही किया गया तो पूरे देश मे आंदोलन होगा।
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पोस्टर जारी कर तारीख घोषित कर दी गयी है जिसकी वजह से अब प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जारी पोस्टर में लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास 12 अक्टूबर को होनी है जो कि संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल में होनी तय की गई है। राकेश टिकैत ने बुधवार को जिले में मोहल्ला हाथीपुर स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा मे प्रेस वार्ता कर कहा कि मृतक चारो किसानों की एक ही जगह अंतिम अरदास की जाएगी जिसकी तारीख तय हो गयी है।
उधर गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी न होने के चलते किसानों में भारी रोष व्याप्त है उन्होंने देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अब जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं 12 अक्टूबर को अब सिर्फ कुछ ही घण्टे बाकी रह गए है।