• Home
  • News
  • Last journey: PM Modi reached the crematorium with his mother's body! Took his last breath at 3:30 in the morning, Prime Minister will attend all the scheduled programs

आखिरी सफरः मां की पार्थिव देह लेकर श्मशान पहुंचे पीएम मोदी! तड़के साढ़े तीन बजे ली अंतिम सांस, सभी तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 30, 2022 04:12 AM
 Last journey: PM Modi reached the crematorium with his mother's body! Took his last breath at 3:30 in the morning, Prime Minister will attend all the scheduled programs

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबा मोदी का आज सुबह निधन हो गया। 100 साल की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3ः30 बजे अंतिम सांस ली। बता दें कि मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी सुबह 7ः45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। उनके पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। मोदी कंधे पर पार्थिव देह लेकर शव वाहन तक गए। पीएम भी शव वाहन में ही बैठे। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मोदी ने ट्वीट कर हीराबा के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मोदी ने आगे लिखा- मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे। उस दौरान PM ने हीराबा के पैर धोकर पानी अपनी आंखों से लगाया था।

PMO ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम संस्कार के बाद अपने सभी तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंगाल में अहम प्रोजेक्ट भी लॉन्च करेंगे। पहले प्रधानंमत्री को बंगाल जाना था। यहां स्वच्छ गंगा मिशन के प्रोजेक्ट के उद्घाटन के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के अलावा उत्तराखंड और झारखंड के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।


संबंधित आलेख: