• Home
  • News
  • Leadership proved costly: BJP leaders were traveling in trains without tickets! When TT interrupted, they started arguing, video went viral on social media

नेतागिरी पड़ी भारीः ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे थे भाजपा नेता! टीटी ने टोका तो करने लगे बहस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

editor
  • Awaaz Desk
  • October 15, 2023 10:10 AM
 Leadership proved costly: BJP leaders were traveling in trains without tickets! When TT interrupted, they started arguing, video went viral on social media

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बिहार के एक भाजपा नेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक उक्त भाजपा नेता बिना टिकट के ट्रेन यात्रा कर रहे थे। टीटीई ने जब उनसे टिकट मांगा तो बहस करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने टीटीई से कहा कि मैं यही बैठा हूं, अब किसी को भी बुला लो। यही नहीं बीजेपी नेता ने गलत इल्जाम लगाने भी आरोप लगाया।

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें...
https://x.com/syednatiqhaq/status/1713232365802414206?s=20

सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता के बहस का वुइदेओ वायरल हुआ तो भारतीय रेल ने भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बिहार के बक्सर के पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में बिना टिकट के यात्रा करते पकड़े गए। जब उनसे और उनके साथियों से टीटीई ने टिकट मांगा तो वह बहस करने लगे और फिर विवाद हो गया।

TTE और बीजेपी नेता के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना 11 अक्टूबर को जियारत एक्सप्रेस (12395) में हुई। ट्रेन पटना से चली थी। राणा सिंह बक्सर जा रहे थे। राणा सिंह ने टीटी पर पीएम मोदी के लिए गलत शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया तो वहीं, टीटी का कहना है कि राणा सिंह ने उनके साथ धक्का मुक्की की। वीडियो में राणा सिंह टीटी से कहते हैं कि किसी को बुला लाओ, मैं ट्रेन में ही बैठा हूं, नीचे नहीं उतरूंगा।


संबंधित आलेख: