• Home
  • News
  • Liquor scam: ED raids 40 locations in six states! From Andhra Pradesh to Delhi stirred up by swift action, read the whole matter

शराब घोटालाः छह राज्यों में 40 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी! आंध्र प्रदेश से लेकर दिल्ली तक ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप, पढ़ें पूरा मामला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 16, 2022 05:09 AM
Liquor scam: ED raids 40 locations in six states! From Andhra Pradesh to Delhi stirred up by swift action, read the whole matter

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की शराब नीति में हुए घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों में एकसाथ छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने चेन्नई और मुंबई समेत कुल 40 जगह एक साथ रेड की है। गौरतलब है कि दिल्ली में इसी साल एक्साइज घोटाला सामने आया था, जिसकी जांच ब्ठप् कर रही है। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर भी छापेमारी हो चुकी है। उनसे सीबीआई ने कई दौर की पूछताछ भी की है।
ताजा खबरों की मानें तो ईडी की टीम ने देशभर के 40 ठिकानों पर छापा मारा है। ये छापे आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली-.एनसीआर के शराब व्यवसायियों, वितरकों और आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क से जुड़े परिसरों पर मारे गए हैं। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने देशभर के लगभग 45 स्थानों पर छह सितंबर को तलाशी अभियान चलाया था।
दरअसल एलजी ने दिल्ली के सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। 8 जुलाई को यह रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें पिछले साल लागू की गई आबकारी नीति पर सवाल उठाए गए थे। जिसमें आबकारी नीति (2021-22) बनाने और उसे लागू करने में लापरवाही बरतने के साथ ही नियमों की अनदेखी और नीति के कार्यान्वयन में गंभीर चूक के आरोप हैं। इसमें अन्य बातों के साथ-साथ निविदा को अंतिम रूप देने में अनियमितताएं और चुनिंदा विक्रेताओं को टेंडर के बाद लाभ पहुंचाना भी शामिल है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि शराब बेचने की वालों की लाइसेंस फीस माफ करने से सरकार को 144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आबकारी मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने इन प्रावधानों की अनदेखी की है। 


संबंधित आलेख: