लॉक डाउन ब्रेकिंग:बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर यहां पूर्ण लॉक डाउन की तैयारी,धार्मिक स्थलों में प्रवेश पर लग चुका है प्रतिबंध,राज्य में शुरू हुई तीसरी लहर
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने घोषणा करते हुए 14 से 18 जनवरी तक आम जनता को पूजा स्थलों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वही16 जनवरी (रविवार) को राज्य में पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं में छूट दी जाएगी।
शासन ने ये जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि बसों में यात्रियों को बैठने की क्षमता के 75 प्रतिशत तक ही अनुमति दी जाएगी और राज्य में मौजूदा कोरोना प्रतिबंध 31 जनवरी तक जारी रहेंगे।
तमिलनाडु में कोरोनावायरस संक्रमण के 20,911 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 28,68,500 हो गई है। इसके अलावा 25 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 36,930 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। वही राज्य स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने लोगो को अलर्ट करते हुए कहा है कि त्यौहार घर पर ही मनाए,राज्य में तीसरी लहर शुरू हो चुकी है