लव जिहादः इंतजार ने सोनू नाम बताकर पहले युवती को दिलाई नौकरी! फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपित सहित तीन लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली। यूपी के ग्रेटर नोएडा से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां इंतजार नाम के शख्स ने पहले अपना नाम सोनू बताकर युवती को जिम में मैनेजर की नौकरी पर रखा और इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शाहबेरी का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इस साजिश में पिता और भाई ने भी युवक का साथ दिया। थाना बिसरख पुलिस ने आज गुरुवार को दुष्कर्म व 5(1)उ.प्र. विधि विरूध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अभियोग में वांछित तीन अभियुक्तों (अब्बस अली पुत्र मरहूम यासीन, इन्तजार खान उर्फ सोनू पुत्र अब्बास अली और सुहैल पुत्र अब्बास अली) को गिरप्तार किया है। अभियुक्तों द्वारा स्थानीय थाने के चौकी क्षेत्र शाहबेरी में एएसआर जिम चलाया जा रहा है जिसमें पीड़िता जून महीने में मैनेजर की नौकरी दी गई और अभियुक्त इन्तजार द्वारा अपना नाम सोनू बताकर और शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर जूस में नशायुक्त पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस काम में अभियुक्त इन्तजार के पिता और भाई ने उसका साथ दिया।