• Home
  • News
  • Mahashivratri: Bholenath's cheers echoed in the temples! Shipra beach illuminated with 21 lakh lamps in Ujjain, preparing to make world record

महाशिवरात्रिः मंदिरों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे! उज्जैन में 21 लाख दीयों से रोशन हुआ क्षिप्रा तट, वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 18, 2023 02:02 PM
Mahashivratri: Bholenath's cheers echoed in the temples! Shipra beach illuminated with 21 lakh lamps in Ujjain, preparing to make world record

नई दिल्ली। देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी, जो दिनभर जारी रही। उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में क्षिप्रा नदी के तट पर एक साथ 21 लाख दीये जलाए जा रहे हैं। ऐसा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए 52 हजार लीटर तेल, रुई की 25 लाख बाती, 600 किलो कपूर और चार हजार माचिस मंगाई गई हैं। अभी तक अयोध्या में 15.76 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड है। उज्जैन के शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की खास बात यह है कि पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट है। इधर, काशी से लेकर महाकाल तक हजारों शिव के दर्शन कर चुके हैं, तो कई जगह श्रद्धालु कतारों में इंतजार कर रहे हैं। वाराणसी में पांच लाख लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, उज्जैन के महाकाल में भी करीब छह लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। महाकाल मंदिर में शुक्रवार रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारों को देखते हुए शनिवार सुबह 2:30 बजे ही पट खोल दिए गए थे। इसके बाद महाकाल की भस्म आरती की गई और सुबह चार बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। भीड़ मैनेज करने के लिए पास लेने वाले लोगों को गर्भगृह के करीब गणेश मंडपम और बाकी श्रद्धालुओं को छत के रास्ते कार्तिक मंडपम से दर्शन कराए गए।


संबंधित आलेख: