• Home
  • News
  • Mahatma Gandhi death anniversary: ​​When PM Modi paid tribute, Rahul Gandhi again taunted Hindu and Hindutva

महात्मा गांधी पुण्यतिथि:पीएम मोदी ने की श्रद्धांजलि अर्पित तो राहुल गांधी ने फिर हिंदू और हिंदुत्ववादी का छेड़ी तान

editor
  • Kanchan Verma
  • January 30, 2022 07:01 AM
Mahatma Gandhi death anniversary: ​​When PM Modi paid tribute, Rahul Gandhi again taunted Hindu and Hindutva

देशभर में आज भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस दिन शहीद दिवस कहा जाता है। आज के दिन देश के सभी लोग गांधी को याद कर रहे है। उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी को याद किया और हिंदू हिंदुत्ववादी की तान फिर छेड़ दी।राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है कि बापू आज भी जिंदा हैं, ''एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं!''


वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''पुण्यतिथि पर बापू की याद में उनके नेक आदर्शों को और लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास जारी है। आज शहीद दिवस पर उन सभी महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश की रक्षा की ,उनकी सेवा और वीरता को हमेशा याद किया जायेगा। 

 

 


संबंधित आलेख: