• Home
  • News
  • Major fire: Huge fire blazes in building in Mumbai! Death of woman and minor, atmosphere of chaos on the spot

बड़ा अग्निकाण्डः मुंबई में इमारत में धधकी भीषण आग! महिला और नाबालिग की मौत, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

editor
  • Awaaz Desk
  • October 23, 2023 09:10 AM
Major fire: Huge fire blazes in building in Mumbai! Death of woman and minor, atmosphere of chaos on the spot

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां पश्चिमी कांदिवली के महावीर नगर के पवन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। करीब आठ दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिय गया। खबरों के मुताबिक यह आग दोपहर के करीब 12ः27 मिनट में लगी। इस घटना में दो की मौत हो गई, तो वहीं तीन घायल है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है। इमारत की पहली मंजिल पर बिजली के तार और प्रतिष्ठानों में आग देखी गई और दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इमारत से घने काले धुएं के बादल निकलते देखे गए, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। दमकलकर्मी आग पर काबू पा रहे थे। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने बताया कि कुल पांच घायल लोगों को कांदिवली पश्चिम में बीएमसी के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई।मृतकों की पहचान ग्लोरी वालफैटी (43) और जोसु जेम्स रॉबर्ट (8) के रूप में हुई है। घटना में लक्ष्मी बूरा (40), राजेश्वरी भरतरे (24) और रंजना शाह (76) घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


संबंधित आलेख: