• Home
  • News
  • Major protest by village heads in Nainital over a 10-point list of demands! 200 village heads reached Vikas Bhawan in Bhimtal and raised slogans vehemently against the government.

नैनीताल में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का बड़ा आंदोलन! 200 प्रधान पहुंचे विकास भवन भीमताल, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

editor
  • Awaaz Desk
  • September 24, 2026 10:09 AM
Major protest by village heads in Nainital over a 10-point list of demands! 200 village heads reached Vikas Bhawan in Bhimtal and raised slogans vehemently against the government.

नैनीताल। नैनीताल जिले के आठों ब्लॉकों से करीब 200 ग्राम प्रधान अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन भीमताल पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान संगठन की ओर से एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और सरकार व प्रशासन से मांगों के जल्द समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधानों की प्रमुख मांगों में ग्राम पंचायतों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार देने, ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने, मनरेगा सहित पंचायतों से जुड़े कार्यों में आ रही समस्याओं का समाधान करने और ग्राम प्रधानों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग शामिल है। ग्राम प्रधान संगठन का कहना है कि अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से शासन-प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के चलते संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। धरना-प्रदर्शन में आठों ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों ने एकजुट होकर अपनी मांगें उठाईं।


संबंधित आलेख: