• Home
  • News
  • Man became Haiwan: Jalandhar family of Punjab burnt alive! Addicted husband sprinkles petrol on fire, two innocent people also burnt alive

इंसान बना हैवानः पंजाब के जालंधर में परिवार को जिंदा जलाया! नशेड़ी पति ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग, दो मासूम भी जिंदा जले

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 18, 2022 10:10 AM
Man became Haiwan: Jalandhar family of Punjab burnt alive! Addicted husband sprinkles petrol on fire, two innocent people also burnt alive

नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जालंधर में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल जाकर पत्नी, बेटी, बेटा समेत सास और ससुर को जिंदा जला दिया। आरोपी ने सोमवार देर रात उस वक्त कमरे में आग लगाई, जब पूरा परिवार सोया हुआ था। उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और सभी कमरे में ही जिंदा जल गए। मरने वाले 2 बच्चों की उम्र 5 और 7 साल है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों के बीच घरेलू कलह चल रह थी। आरोपी काली सिंह खुरशैदपुरा गांव का निवासी है। उसकी शादी बीटला गांव के सुरजन सिंह की बेटी परमजीत कौर के साथ हुई थी। वह नशे का भी आदी है, जिस वजह से पत्नी नाराज होकर मायके आई हुई थी।

इससे पति गुस्से में आ गया। विवाह के बाद उसका एक बेटा और एक बेटी हुए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही परमजीत कौर अपने बच्चों को लेकर मायके के गांव बीटला चली गई। बीती रात उसका पति काली सिंह भी उसे लेने बीटला पहुंच गया। इस बीच जब पूरा परिवार सोया हुआ था तो काली सिंह ने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद काली सिंह ने कमरे में पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। आग लगने और चीख-पुकार का भी काली सिंह को तरस नहीं आया। अपनी आंखों के सामने ही उसने अपनी पत्नी, बेटी अर्शदीप कौर, बेटा गुरमोहल सिंह, सास जोगिंदरो और ससुर सुरजन सिंह को जिंदा जला दिया। काली सिंह ने इसके बाद ललकारे मारे और कहा कि आग उसी ने लगाई है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। काली सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।


संबंधित आलेख: