• Home
  • News
  • Man fainted while travelling! The soldier who came disguised as an angel saved his life

सफर के दौरान बेहोश हो गया शख्‍स! फर‍िश्‍ता बनकर आए स‍िपाही ने बचाई जान 

editor
  • Tapas Vishwas
  • September 21, 2023 04:09 AM
Man fainted while travelling! The soldier who came disguised as an angel saved his life

उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की वजह से सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी आईपीएस अशोक कुमार ने वीड‍ियो साझा कर कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की जमकर तारीफ की है।

डीजीपी अशोक कुमार के पोस्‍ट के मुताब‍िक, द‍िल्ली से टिहरी गढ़वाल पहुंचा एक व्‍यक्‍त‍ि कार से सफर कर रहा था। इसी दौरान उसके सीने में अचानक दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। ड्यूटी पर तैनात कॉन्‍स्‍टेबल संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश ने जैसे ही उस व्यक्ति की हालत देखी, उसकी मदद के ल‍िए पहुंच गए। कॉन्‍स्‍टेबल संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश सीपीआर देकर व्यक्ति की जान बचा ली। इसके बाद उपचार के ल‍िए अस्पताल भेजा। डीजीपी अशोक कुमार ने एक्‍स पर वीड‍ियो शेयर करते हुए ल‍िखा, ''टिहरी गढ़वाल में कांस्टेबल संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश की सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई! दिल्ली से आये 45 साल का एक व्यक्ति कार से सफर कर रहा था। भद्रकाली चौकी पर अचानक सीने में दर्द होने के कारण बेहोश हो गया। कांस्टेबल संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश वहां पर ड्यूटी पर तैनात थे। जैसे ही उन्होंने उस व्यक्ति को बेहोश हुआ देखा, उसकी मदद को आ गए।
 


संबंधित आलेख: