• Home
  • News
  • Meet India's longest family Kulkarni family! their name is registered in Limca Book of World Records

मिलिए भारत की सबसे लंबी फैमिली कुलकर्णी परिवार से!इनके जूते चप्पलो से लेकर कपड़ो तक के साइज नही मिलते बाजार में,लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है नाम दर्ज

editor
  • Kanchan Verma
  • September 19, 2022 07:09 AM
Meet India's longest family Kulkarni family! their name is registered in Limca Book of World Records

इंसान का व्यक्तित्व (Personality) अक्सर उसकी लंबाई से भी नापा जाता है। व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ अगर उसकी लंबाई भी अच्छी हो तो उसका रुतबा भी अलग ही होता है। हमारे समाज में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने कद के वजह से जाने जाते हैं। कोई व्यक्ति सामान्य से बहुत लंबा होता है तो कई सामान्य से बहुत छोटा। भीड़ में लंबे लोगो को दूर से ही पहचाना जा सकता है। भारत ही नही बल्कि बाकी अन्य देशों में भी लंबे लोग ही मॉडलिंग की दुनिया मे प्रवेश कर सकते है।

 


आज हम आपको ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे है जो अपनी लंबाई की वजह से लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुकी है। ये परिवार है कुलकर्णी परिवार! 

 


 कुलकर्णी परिवार असल में महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है जोकि दुनिया भर में अपनी लंबाई के चलते सुर्खियों में छाया हुआ है. इस परिवार में शरद कुलकर्णी जिनकी लंबाई 7 फुट 1.5 इंच है और उनकी पत्नी संजोत जो कि 6 फीट 2.6 इंच लंबी है, अपनी दो बेटियों (6 फ़ीट लंबी) के साथ रहते है.  इस परिवार के कर्ताधर्ता अर्थात मुखिया शरद कुलकर्णी जी हैं जो कि सारे परिवार का जिम्मा उठाते हैं. मजे की बात यह है कि इस पूरी फैमिली के सदस्यों की लंबाई आपस में जोड़ दी जाए तो यह पूरा परिवार 26 फीट से भी ज़्यादा का माना जा सकता है।

 


शरद के परिवार के सभी लोग 6 फीट से ऊपर ही हैं। अब इतने लंबे होने के क्या फायदे हैं यह बात सिर्फ कुलकर्णी फैमिली ही बता सकती है लेकिन लंबे होने का नुकसान यह है कि यह कभी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Public Transport) में सफर नहीं कर सकते हैं। इनको हमेशा सफर करने के लिए अपने ही वाहन की जरूरत पड़ती है और लंबे होने की वजह से इन्हें तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर ये लोग पैदल ही चलना पसन्द करते है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस पूरे परिवार को कपड़ो से लेकर जूतों चप्पलों तक के साइज के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इनके साइज की न तो चप्पल ही मिलती है न जूते न कपड़े। इनके लिए विदेशों से ये सब सामान मंगवाया जाता है।


आपको बता दे कि  अपनी लंबाई के चलते कुलकर्णी फैमिली का नाम ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में शामिल हो चुका है. इस रिकॉर्ड को दोनों पति-पत्नी ने मिलकर बनाया था दोनों की शादी 1989 में हुई थी. उस समय दोनों को भारत के सबसे लंबे कपल का दर्जा दिया गया था. वही इस कपल की जब दो बेटियां पैदा हुई तो दोनों की हाइट भी पेरेंट्स से मिलती-जुलती ही निकली. ऐसे में अब यह पूरा परिवार लंबाई में सबसे आगे माना जाता है और सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चित रहता है.


संबंधित आलेख: