• Home
  • News
  • Mega-Campaign in Uttarakhand: BLOs to Conduct Door-to-Door Visits Starting June 8; 'Special Verification' for Over 7.9 Million Voters

उत्तराखंड में महाअभियान: 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 79 लाख से अधिक मतदाताओं का होगा 'स्पेशल वेरिफिकेशन'

editor
  • Tapas Vishwas
  • June 03, 2026 11:06 AM
Mega-Campaign in Uttarakhand: BLOs to Conduct Door-to-Door Visits Starting June 8; 'Special Verification' for Over 7.9 Million Voters

देहरादून। उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। प्रदेश की मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय आगामी 8 जून से 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) अभियान शुरू करने जा रहा है। इस महाअभियान के तहत राज्य के 79 लाख 76 हजार से अधिक मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र (वेरिफिकेशन फॉर्म) प्रिंट कराकर सभी जिलों को भेज दिए गए हैं। 8 जून से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर इन फॉर्म्स का वितरण शुरू करेंगे।

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह अभियान अलग-अलग चरणों में पूरा होगा। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटेंगे और भरे हुए फॉर्म वापस एकत्र करेंगे। मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथ) का पुनर्गठन किया जाएगा। मतदाता सूची के 'ड्राफ्ट रोल' (प्रारूप) का प्रकाशन होगा। नागरिक ड्राफ्ट रोल पर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अपूर्ण या संदेहास्पद प्रपत्रों की जांच होगी और संतुष्ट न होने पर निर्वाचन अधिकारी नोटिस जारी कर उनका निस्तारण करेंगे। उत्तराखंड की अंतिम और संशोधित मतदाता सूची (फाइनल वोटर लिस्ट) जारी कर दी जाएगी। इस बार गणना प्रपत्र को बेहद आधुनिक बनाया गया है। प्रपत्र पर मतदाता का वर्तमान वोटर आईडी (इपिक) नंबर, नाम, पता, पोलिंग बूथ की जानकारी के साथ-साथ एक क्यूआर कोड भी प्रिंट होगा। फॉर्म में मुख्य रूप से तीन कॉलम होंगे। इसमें मतदाता को अपना नाम, साल 2003 की वोटर लिस्ट का विवरण, पुराना इपिक नंबर और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी देनी होगी। इसमें उस संबंधी (रिश्तेदार) का नाम, इपिक नंबर और राज्य का विवरण देना होगा, जिसके आधार पर आप अपना एसआईआर कराना चाहते हैं। इसमें मतदाता को अपनी जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, माता-पिता या पति/पत्नी का नाम और उनका इपिक नंबर दर्ज करना होगा। (नोट: इसमें आधार नंबर देना पूरी तरह वैकल्पिक है। मतदाताओं को इस प्रपत्र पर अपनी वर्तमान रंगीन फोटो लगानी होगी और हस्ताक्षर करके इसे बीएलओ को सौंपना होगा। जनता की सहूलियत के लिए यह फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट करके भरकर जमा किया जा सकता है। निर्वाचन कार्यालय ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत करने वाले इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।
 


संबंधित आलेख: