• Home
  • News
  • Millionaire beggar: 3.64 lakh rupees came out of the pocket of the injured beggar in the hospital! Everyone is surprised with the doctors, no one except the nephew

लखपति भिखारीः अस्पताल में घायल भिखारी की जेब से निकले 3.64 लाख रुपए! डॉक्टरों के साथ हर कोई हैरान, भतीजे के सिवाय कोई नहीं अपना

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 17, 2022 07:12 AM
Millionaire beggar: 3.64 lakh rupees came out of the pocket of the injured beggar in the hospital! Everyone is surprised with the doctors, no one except the nephew

लखनऊ। यूपी के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी हैरान कर दिया। यहां एक घायल भिखारी को जब पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची तो इलाज के दौरान उसकी जेब से जो निकला उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। बताया जाता है कि भिखारी की जेब से 3.64 लाख रुपए निकले। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद लोग आश्चर्यचकित थे कि आखिर इस भिखारी के पास इतने पैसे कहां से आए। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार की शाम भटहट पुलिस को सूचना मिली कि एक भिखारी सड़क पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि भिखारी मूकबधिर है। कुछ बोल और सुन नहीं सकता। पुलिस की मदद से भिखारी को भटहट पीएचसी सेंटर पहुंचाया गया। जहां भिखारी के इलाज के दौरान उसके जेब से 3.64 लाख रुपये मिले हैं। जब इसकी जानकारी गुलरिया थाना प्रभारी को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और भिखारी का हालचाल जाना। भिखारी के पास से प्राप्त रुपये फिलहाल पुलिस के पास हैं। इसकी सूचना उसके भतीजे इनायत अली को भी दे दी गई है। ठोकर मारने वाले बाइक सवार को फिलहाल थाने भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीएचसी के डॉक्टरों के अनुसार भिखारी शरीफ का बायां पैर फैक्चर हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पिपराइच थाना क्षेत्र के खुर्द निवासी 60 वर्षीय शरीफ जिसे आसपास के लोग बउक के नाम से भी जानते हैं मूक बधिर है। पिछले 20 सालों से वाह भीख मांगने का काम करते हैं। शरीफ का कोई अपना नहीं है। वह अपने भतीजे इनायत अली के साथ ही रहते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि शरीफ रोज भटहट टैक्सी स्टैंड के आस पास भीख मांगते हैं और कभी-कभी सवारियों को बसों में बैठाने के एवज में उन्हें कुछ रुपये भी प्राप्त हो जाते हैं।


संबंधित आलेख: