• Home
  • News
  • Misbehavior again: Drunken passengers create ruckus on Indigo's Dubai-Mumbai flight! Abused passengers and crew members, arrested by police at Mumbai airport

फिर बदतमीजीः इंडिगो की दुबई-मुंबई फ्लाइट में शराबी पैसेंजर्स का हंगामा! यात्रियों और क्रू मेंबर्स को दीं गालियां, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 23, 2023 12:03 PM
Misbehavior again: Drunken passengers create ruckus on Indigo's Dubai-Mumbai flight! Abused passengers and crew members, arrested by police at Mumbai airport

नई दिल्ली। विमान में सफर के दौरान नशे में धुत्त होकर बदतमीजी की एक और घटना सामने आई है। खबरों की मानें तो दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को दो पैसेंजर्स ने साथी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को गालियां दीं। क्रू मेंबर्स ने बताया कि दोनों यात्री नशे में थे। फ्लाइट की मुंबई में लैंडिंग के बाद पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। एक यात्री मुंबई और दूसरा कोल्हापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों यात्री एक साल तक दुबई में काम करने के बाद भारत लौट रहे थे। दोनों ने एयरपोर्ट पर ड्यूटी फ्री शॉप से शराब खरीदी और सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। फ्लाइट में हंगामा करने के दौरान जब क्रू मेंबर्स ने दोनों से शराब की बोतल छीनने की कोशिश की तो वो और ज्यादा झगड़ने लगे। एयरलाइन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। इससे पहले, पिछले साल 26 नवंबर को शंकर मिश्रा नाम के यात्री ने न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में नशे में एक महिला पर पेशाब किया था। इस मामले की जांच के लिए एअर इंडिया ने एक कमेटी बनाई थी, जिसने शंकर के एयरलाइन की फ्लाइट में ट्रैवल करने पर 4 महीने के लिए बैन लगा दिया था। मिश्रा ने इसे लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट गुरुवार को दोपहर 1 बजे सुनवाई करेगा।


संबंधित आलेख: