मोदी-अदानी भाई-भाई, राज्यसभा में PM मोदी के भाषण के बीच विपक्षियों का जोरदार हंगामा
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने बीते बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया था। अपने भाषण के दौरान पीएम ने बेहद ही शायराना अंदाज में विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस की क्लास लगाई थी। कहा था कि केंद्र सरकार की सफलताओं और जनता का सरकार के प्रति विश्वास को देखकर विपक्षी दल निराश हो चुके हैं। पीएम ने यह भी कहा था कि मैं तो एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमेशा से ही आलोचनाओं का पक्षधर रहा हूं, लेकिन पिछले 9 सालों में इन लोगों ने कोई आलोचना नहीं की है, सिर्फ निराधार आरोप लगाए हैं। मैं तो चाहता हूं कि कोई आलोचना करें, मैं तो आलचोना का स्वागत करता हूं। पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सहित जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति का भी जिक्र कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं, प्रधानमंत्री लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए।
लाइव अपडेट
अदानी मसले की जेपीसी जांच की मांग को लेकर AAP और BRS सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में अदानी का जिक्र नहीं किया। आखिर क्यों सरकार सच्चाई को छिपा रही है। उधर, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गर सरकार कुछ भी छिपाना नहीं चाहती है, तो वे जेपीसी से क्यों भाग रहे हैं। हम आज राज्यसभा में पीएम से जवाब की उम्मीद कर रहे हैं।
उधर, लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण से कुछ अंशों को हटाए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच भी गहमागहमी देखने को मिल रही है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम नियमों का अध्ययन कर रहे हैं कि भाषण में से किन शब्दों को हटा सकते हैं। हमने तीन पेज का जवाब दिया है। शायद वे इससे संतुष्ट होंगे।

