• Home
  • News
  • Modi government will now provide the facility of Aadhar card linked with birth certificate of newborn children in every state

मोदी सरकार अब हर राज्य में देगी नवजात बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र के साथ लिंक्ड आधारकार्ड की सुविधा!पैदा होते ही बिना बायोमेट्रिक नवजात का बन जायेगा आधारकार्ड

editor
  • Kanchan Verma
  • October 16, 2022 07:10 AM
Modi government will now provide the facility of Aadhar card linked with birth certificate of newborn children in every state

मोदी सरकार अब जल्द ही भारत के हर राज्य में नवजात बच्चों के जन्म होते ही जन्मप्रमाण पत्र के साथ हाथोंहाथ आधारकार्ड की सुविधा भी देने जा रही है। अभी यर सुविधा फ़िलहाल 16 राज्यो में पहले से चल रही है। अब देश के सभी राज्यो में ये सुविधा कुछ ही महीनों बाद मिलने लगेगी।

सरकारी सूत्रों ने ये जानकारी पीटीआई को दी और बताया कि आने वाले कुछ ही महीनों में देश के सभी राज्यो में नवजात शिशुओं के जन्म लेते ही उनके जन्म प्रमाणपत्र के साथ आधार लिंक्ड प्रमाण पत्र की सुविधा दी जायेगी। देश के 16 राज्यो में ये सुविधा चल रही है बाकी राज्यो में कार्य चल रहा है।

गौरतलब है कि 5 वर्ष सेछोटे बच्चों के आधारकार्ड के लिए बायोमेट्रिक लेना अनिवार्य नही होता क्योंकि बच्चों के फिंगरप्रिंट 5 साल के बाद बदल जाते है इसीलिए उनके माता पिता की यूआईडी से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की फ़ोटो के आधार पर ही आधारकार्ड बनाने की प्रोसेज की जाती है। जब बच्चा दस से पंद्रह साल का हो जाता है तब आधारकार्ड अपडेट करने के लिए बायोमेट्रिक अपडेट जिसमे फिंगरप्रिंट, चेहरे की फ़ोटो,आंखों की पुतली इत्यादि करवाना अनिवार्य होता है।


संबंधित आलेख: