• Home
  • News
  • Mohan Bhagwat's major foreign tour during the RSS centenary year: Sarsanghchalak to visit the US, Canada, and the UK starting August 25.

आरएसएस के शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत का बड़ा विदेश दौरा: 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा पर रहेंगे सरसंघचालक

editor
  • Tapas Vishwas
  • August 11, 2026 08:08 AM
Mohan Bhagwat's major foreign tour during the RSS centenary year: Sarsanghchalak to visit the US, Canada, and the UK starting August 25.

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर संघ प्रमुख (सरसंघचालक) डॉ. मोहन भागवत 25 अगस्त 2026 से संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के महत्वपूर्ण दौरे पर जा रहे हैं। विदेशों में स्थित विभिन्न भारतीय प्रवासी संगठनों और स्थानीय संघ इकाइयों के विशेष निमंत्रण पर आयोजित इस यात्रा के दौरान मोहन भागवत प्रवासी भारतीयों से सीधा संवाद करेंगे और सांस्कृतिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। भद्रवाह के रामतुंड इलाके में सोमवार दोपहर चार संदिग्धों को कैमरे में कैद किए जाने की सूचना सामने आई है। स्थानीय लोगों की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, रामतुंड क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने चार संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और उनकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड कीं। फुटेज सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षाबलों ने तत्काल आसपास के इलाकों में अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि संदिग्धों के समूह में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी और एक स्थानीय आतंकवादी शामिल हो सकता है। हालांकि, उनकी पहचान और संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि संदिग्ध इलाके में किस उद्देश्य से पहुंचे थे और क्या उनका किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का इरादा था। संदिग्धों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों की कई टीमें रामतुंड और आसपास के घने जंगलों में अभियान चला रही हैं। दुर्गम इलाकों में तलाशी के दौरान ड्रोन और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है। संभावित रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके से गुजरने वाले रास्तों पर भी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्धों के संभावित ठिकानों और आवाजाही के रास्तों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। स्थानीय स्तर पर भी खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है। अधिकारियों की नजर जंगलों के साथ-साथ आसपास के गांवों पर भी है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तत्काल पता लगाया जा सके। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की है। लोगों को बिना पुष्टि के किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के करीब नहीं जाने की सलाह दी गई है। भद्रवाह और आसपास के पहाड़ी इलाकों में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना ऐसे समय सामने आई है, जब जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां आतंकी गतिविधियों को लेकर लगातार सतर्क हैं। फिलहाल रामतुंड में जारी तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बल संदिग्धों का सुराग तलाश रहे हैं। अभियान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


संबंधित आलेख: