• Home
  • News
  • MP Pappu Yadav again receives death threat! Gave 24 hours time, sent message with name of Lawrence gang

सांसद पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी! दिया 24 घंटे का समय, लारेंस गैंग का नाम लेकर भेजा मैसेज

editor
  • Awaaz Desk
  • November 30, 2024 10:11 AM
MP Pappu Yadav again receives death threat! Gave 24 hours time, sent message with name of Lawrence gang

नई दिल्ली। सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। खबरों के मुताबिक धमकी देने वाले ने पप्पू को 24 घंटे का समय दिया है और कहा है कि 24 घंटे के अंदर तुम्हें मार देंगे। ये धमकी व्हाट्सऐप के जरिए दी गई है, जिसमें एक बड़ा ब्लास्ट दिखाया गया है और 24 घंटे का समय दिया गया है। बताया जा रहा है कि धमकी का यह मामला लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। पप्पू यादव ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले महीने से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। मैं धमकी की परवाह नहीं करता लेकिन कौन लोग धमकी दे रहे हैं, क्या मकसद है, किसके लिए काम कर रहे हैं, जेल के भीतर से धमकी क्यों मिल रही है? यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार मेरी सुरक्षा करे या ना करे, कम से कम लोगों के सामने यह जरूर बताएं कि आखिर धमकी क्यों मिल रही है। अगर सच बोलने की यही सजा है तो ऐसी सजा मैं हजार बार भुगतने के लिए तैयार हूं। मुझे जान की बिल्कुल ही परवाह नहीं है लेकिन सरकार को यह जरूर बताना चाहिए कि जेल के अंदर से कैसे धमकी मिल रही है। कभी विदेश से तो कभी देश के भीतर से यह धमकियां, आखिर कौन लोग हैं, किसकी सह पर यह सब हो रहा है। 


संबंधित आलेख: