• Home
  • News
  • Municipal elections: Chief Minister Dhami reached Tehri! Grand rally organized with workers, atmosphere created in favor of BJP candidates

निकाय चुनावः टिहरी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी! कार्यकर्ताओं संग निकाली भव्य रैली, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बनाया माहौल

  • Awaaz Desk
  • January 17, 2025
Municipal elections: Chief Minister Dhami reached Tehri! Grand rally organized with workers, atmosphere created in favor of BJP candidates

टिहरी। उत्तराखण्ड में निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई टिहरी पंहुचे। इस दौरान बौराड़ी स्थित स्टेडियम में हेलीपैड से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गणेश चौक तक सीएम के साथ रैली निकाली। मुख्यमंत्री का गणेश चौक बोराडी पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी मस्ता सिंह नेगी के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील जनता से की। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से टिहरी बांध झील के चारों एडीबी प्रोजेक्ट के तहत रिंग रोड़ बनाने और नई टिहरी शहर को  विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, प्रदेश संगठन महामंत्री आदित्य कोठारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: