• Home
  • News
  • Murder Case Solved: Wife Murders Husband with Lover's Help Due to Illicit Affair; Accused Arrested

हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

editor
  • Tapas Vishwas
  • March 15, 2026 02:03 PM
Murder Case Solved: Wife Murders Husband with Lover's Help Due to Illicit Affair; Accused Arrested

यूपी के मैनपुरी स्थित गांव सुल्तानपुर निवासी डेयरीकर्मी कमलेश यादव की हत्या अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पत्नी ने कराई थी। इस घटना को प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिल कर अंजाम दिया था, किशनी पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पत्नी सहित सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजे गए हैं। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 25 फरवरी को किशनी क्षेत्र में बेवर इटावा मार्ग पर गेहूं के खेत में कमलेश यादव निवासी गांव सुल्तानपुर का शव मिला था, कमलेश कासगंज में एक दूध डेयरी पर काम करता था। 20 फरवरी से वह लापता था। मृतक के भाई ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश की गला घोंट कर हत्या किए जाने की पुष्टि की गई थी, जांच करने पर पता चला कि कमलेश की हत्या पत्नी सुनीता उर्फ संगीता ने कराई है।

रविवार को सुनीता, उसके प्रेमी सिथलेश उर्फ सुतलेश निवासी चंदरपुर थाना ऊसराहार जनपद इटावा, उसके दो साथी दीपक कश्यप निवासी सरसईनावर इटावा और भूरे उर्फ विशनू कुमार निवासी कलेपुरा थाना चौबिया इटावा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कमलेश की पत्नी सुनीता के प्रेम संबंध सिथलेश के साथ करीब चार साल से थे, इसकी जानकारी कमलेश को भी थी, मगर सिथलेश व कमलेश के बीच दोस्ताना संबंध थे। पूर्व में उनके बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था, लेकिन वहीं अब कमलेश अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था, जिस वजह से सुनीता ने प्रेमी से पति को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। जिसके बाद 20 फरवरी को सिथलेश ने अपने दो साथी दीपक और भूरे के साथ मिल कर कासगंज में डेयरी से कमलेश को साथ लिया और रास्ते में शराब पिलाई। इसके बाद उसका गला घोंट कर मार डाला। शव को किशनी क्षेत्र में गेहूं के खेत में फेंक दिया था। सभी ने अपराध कबूल कर लिया है। किशनी पुलिस ने अवैध संबंधों के चलते की गई 40 वर्षीय कमलेश की हत्या का खुलासा किया है। मृतक की पत्नी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
 


संबंधित आलेख: