• Home
  • News
  • Naib Singh Saini reached Delhi after victory! Prime Minister Modi said - Guarantee of development has fallen on the knees of lies

जीत के बाद दिल्ली पहुंचे नायब सिंह सैनी! प्रधानमंत्री मोदी बोले- झूठ की घुट्टी पर भारी पड़ी विकास की गारंटी

editor
  • Awaaz Desk
  • October 09, 2024 05:10 AM
Naib Singh Saini reached Delhi after victory! Prime Minister Modi said - Guarantee of development has fallen on the knees of lies

नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। इस दौरान जहां हरियाणा में बीजेपी ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस-एनसी के गठबंधन को जम्मू-कश्मीर में बहुमत हासिल हुआ है। अब इन चुनावी नतीजों के बाद हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में सियासत तेज हो गई है। कहीं जश्न का माहौल है तो कहीं आत्ममंथन का दौर चल रहा है। इससे पहले मंगलवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सबने सुना है कि जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। गीता की धरती पर सुशासन की जीत हुई है। हर जाति, हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है। जम्मू-कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने एनसी गठबंधन को जनादेश दिया, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वोट शेयर प्रतिशत पर नजर डालें तो जम्मू-कश्मीर में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है।


संबंधित आलेख: