• Home
  • News
  • Nainital: 10-day workshop organized on the theme 'Be the Green Hero Warriors of Waste Management'! Pledge to protect the environment

नैनीतालः ‘बी द ग्रीन हीरो वॉरियर्स ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट’ थीम पर 10 दिवसीय कार्यशाला आयोजित! पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

  • Awaaz Desk
  • June 05, 2025
Nainital: 10-day workshop organized on the theme 'Be the Green Hero Warriors of Waste Management'! Pledge to protect the environment

नैनीताल। श्री अरबिंदो आश्रम दिल्ली ब्रांच सोसाइटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित  पारले बिस्कुट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रायोजित ‘बी द ग्रीन हीरो वॉरियर्स ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट’ थीम पर वन निवास (श्री अरविंदो आश्रम) अयार पाटा में 10 दिवसीय कार्यशाला की गई। जिसमे लोक कल्याण सेवा संस्था गुजरात के 81 छात्र और छात्राएं, दिल्ली की निर्वाण संस्था एमएस फाउंडेशन से 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पहली कार्यशाला 27 मई से 1 जून तक चली औरर दूसरी कार्यशाला 2 जून से 7 जून तक चलेगा।
विद्यार्थियों ने योगा, रॉक क्लाइंबिंग, कुमाउनी गीत, नुक्कड़ नाटक आदि में भाग लिया और जानकारी जुटाई। कार्यशाला में डॉक्टर 
शोभिता जौहरी, सिन्हा, मेघ लेआना बनर्जी, अमित सुठा, मनोज साह जगाती आदि ने सहयोग किया। उन्होंने शहर को स्वच्छ रखने और पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान देने की शपथ भी ली। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान स्थापित किए और स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने नैनीताल के विभिन्न हिस्सों से लगभग 160 किलोग्राम कचरा एकत्र किया, जिससे उन्हें अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण और पर्यावरण पर इसके प्रभावों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। उन्होंने नैनीताल की पारिस्थितिकी को संरक्षित रखने के महत्व को समझा और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और इस पहल को शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


संबंधित आलेख: