• Home
  • News
  • Nainital: 26th Inter School Basketball Competition inaugurated, former club member Jagjit Singh Lucky remembered before the match

नैनीताल: 26वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन, क्लब के पूर्व सदस्य जगजीत सिंह लक्की को मैच के पूर्व किया याद

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 11, 2022 11:11 AM
Nainital: 26th Inter School Basketball Competition inaugurated, former club member Jagjit Singh Lucky remembered before the match

नैनीताल के डीएसए बास्केटबॉल मैदान में आज 26वीं इन्टर स्कूल बास्केटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन करने से पूर्व क्लब के सदस्य स्व. जगजीत सिंह (लक्की) की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया एवं शोक संवेदना प्रकट की गयी। 26वी इन्टर स्कूल बास्केट बाल प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएसए. महासचिव अनिल गढ़िया , अध्यक्ष राम सेवक सभा मनोज शाह और भुवन बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया,उसके पश्चात मैचों का प्रारम्भ किया गया। निणार्यक मंडल में आनन्द सिंह खम्पा, हरीश चौधरी, दिनेश वर्मा, राजीव गुप्ता, नीरज, समीर अली, विनोद कनारी, हरीश जोशी फैजान, फरीद अहमद, ज्ञान सिंह शामिल थे। पहले मुकाबले में बिशप शॉ नैनीताल ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को 14 अंको से हराया।  दूसरे मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने सरस्वती विहार दुर्गापुर की B टीम को 35 अंको से हराया। तीसरे  मुकाबले में सरस्वती विहार दुर्गापुर ए टीम ने जीडी. गोयन्का नौकुचियाताल को 48 अंको से हराया।  चौथे मुकाबले में वुड ब्रिज डोव ल्वॆशाल ने लॉग व्यू पब्लिक स्कूल को 33 अंकों से  हराया।  पांचवे मुकाबले में यूनिवर्सल स्कूल हल्द्वानी ने सनवाल स्कूल नैनीताल को 55 अंकों से हराया।  आज के छठे मैच में गुरुतेग बहादुर स्कूल हल्द्वानी ने ग्रेट मिशन हल्द्वानी को 20 अंको के मुकाबले में 22 अंकों से हार का सामना करना पड़ा। आज का सातवा मैच बेर्शेबा हल्द्वानी और  बिरला विद्या नैनीताल के बीच हुआ जिसमें बिरला विद्या मंदिर को 25 अंको से हार मिली। प्रतियोगिता का क्वाटर फाइनल कल 12 बजे से प्रारम्भ होगा और 13 नवंबर प्रात: सेमीफाइनल एवं सांयकाल में फाइनल होगा।


संबंधित आलेख: