• Home
  • News
  • Nainital: A grand welcome to Shri Ram Sandesh Sankalp Yatra, which came out of Dehradun with the support of Ravindra Pandey, senior journalist and former president of Ramlila Samiti Tallital, led by Maruthi Sah, President of Tallital Vyapar Mandal!

नैनीताल:तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह की अगुवाई और वरिष्ठ पत्रकार एवं रामलीला समिति तल्लीताल के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र पांडे के सहयोग से देहरादून से निकली श्रीराम संदेश संकल्प यात्रा का नैनीताल में हुआ भव्य स्वागत!

editor
  • Kanchan Verma
  • October 03, 2022 02:10 PM
Nainital: A grand welcome to Shri Ram Sandesh Sankalp Yatra, which came out of Dehradun with the support of Ravindra Pandey, senior journalist and former president of Ramlila Samiti Tallital, led by Maruthi Sah, President of Tallital Vyapar Mandal!

इनदिनों पूरे भारतवर्ष में शारदीय नवरात्रों की धूम मची हुई है। शारदीय नवरात्र में माँ दुर्गा और श्री राम की पूजा का बेहद महत्व होता है। जगह जगह भगवान श्रीराम और मां दुर्गा की सुंदर झांकिया निकाली जाती है । इसी कड़ी में आज नैनीताल के तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारूति साह की अगुवाई में रामलीला समिति तल्लीताल के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र पांडे रवि के सहयोग से सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हनुमान चालीसा पाठ, भजनों आदि से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तल्लीताल क्रांति चौक में रथ में विराजमान भगवान राम परिवार समेत यात्रा के साथ चल रहे भक्तों का तिलक कर पुष्प वर्षा की। लगभग दो घंटे तक सैकड़ों लोगों ने रथ में विराजमान मर्यादापुरूषोत्तम राम, लक्ष्मण, सीता आदि के दर्शन किए।
पर्वतीय रामलीला कमेटी  देहरादून की श्रीराम संदेश संकल्प शोभा यात्रा सोमवार को नैनीताल पहुंची। जहां पूर्व से मौजूद संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं समेत अन्य लोगों ने गर्मजोशी से यात्रा का स्वागत किया। इसमें प्रभु राम लक्ष्मण सीता की आरती की गई तथा हनुमान चालीसा पाठ समेत भजन गाए गए। मौजूदा लोगों ने भजन कीर्तन से माहौल को भक्तिमय कर दिया।
बीची 26 सितंबर से देहरादून से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। बीते रोज चंपावत से हल्द्वानी पहुंची। सोमवार को यात्रा हल्द्वानी से प्रारंभ होकर नैनीताल पहुंची, सायं यात्रा रामनगर पहुंचेगी। चार अक्तूबर की सुबह यात्रा रामनगर से कोटद्वार के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी जबकि पांच अक्तूबर को दशहरे के दिन देहरादून में यात्रा का समापन होगा। पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून बीते 12 वर्षों से राम लीला का मंचन कर रही है। यात्रा का शुभारंभ प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। शोभायात्रा में अध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट महासचिव मदन मोहन जोशी, चंदन जोशी, बच्चे सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह रौतेला, चंदन सिंह बिष्ट, दीपचंद बुधलाकोटी, शेर सिंह बिष्ट, वीपी सेमल्टी, हरीश सिंह भंडारी, कैलाश पांडे, सुंदर आंगरी, विजय बिष्ट, कमल सिंह रावत, जगत सिंह डसीला, नुकुल बधानी ललित बधानी, गोकुलानंद पंथ नितिन नी बाबूराम चौहान यात्रा में शामिल हैं।
तल्लीताल में स्वागत करने वालों में चंद्रा पंत, हीरा नयाल, भगवती शर्मा, मंजू जीना, सीमा भंडारी, जानकी साह, मुन्नी, व्यापारमंडल महासचिव अमनदीप, संजय साह, रामेश्वर साह, हरीश कुमार, दिनेश कर्नाटक, घनश्याम पांडे, राजेंद्र मनराल, कनक साह, हेमंत रुवाली, अमित साह, मनोज साह, कमल जगाती, विजय कुमार, विनोद मनराल, कान्हा साह, डा.बीएस नेगी आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: