• Home
  • News
  • Nainital: A new team of Shri Ram Sevak Sabha formed! Girish Patron then Manoj Sah became president, brainstorming took place on various issues

नैनीतालः श्री राम सेवक सभा की नई टीम गठित! गिरीश संरक्षक तो मनोज साह बने अध्यक्ष, विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 07, 2022 01:11 PM
 Nainital: A new team of Shri Ram Sevak Sabha formed! Girish Patron then Manoj Sah became president, brainstorming took place on various issues

नैनीताल। आज नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की 15 सदस्यीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सभा भवन में देवेंद्र लाल साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जगदीश चंद्र बवाड़ी ने किया। कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्ष के लिए पदाधिकारी चुने गए एवं नई टीम का गठन किया गया। गिरीश जोशी मक्खन को संरक्षक, मनोज साह को अध्यक्ष, अशोक लाल साह को उपाध्यक्ष, जगदीश चंद्र बवाड़ी को महासचिव, राजेंद्र सिंह बिष्ट को उपसचिव, बिमल कुमार साह को कोषाध्यक्ष एवं विमल चौधरी को प्रबंधक चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्री राम सेवक सभा द्वारा समय समय पर किए जाने वाले धार्मिक आयोजनो को भव्य बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक की समाप्ति से पहले पूर्व प्रबंधक नवीन लाल साह नफशा एवं सभा के सक्रिय सहयोगी पुस्कर लाल साह के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में राजेंद्र लाल साह, राजेंद्र बजेठा, ललित मोहन साह, आलोक चौधरी, भीम सिंह कार्की एवं चंद्र प्रकाश साह समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य  उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि श्री राम सेवक सभा शहर की सबसे पुरानी धार्मिक संस्थाओं में  अपनी एक विशेष पहचान रखती है, जो कि प्रसिद्ध श्री नंदा देवी महोत्सव  के साथ-साथ भव्य दशहरे एवं आतिशबाजी का आयोजन भी करती है। इसके अलावा रामलीला मंचन, बसंत पंचमी पर उपनयन संस्कार, होली के त्यौहार में फागोत्सव, हिंदू नववर्ष पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अयोजित करती है।


संबंधित आलेख: