नैनीतालः विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित! डीएसबी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, छात्र-छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक
नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन शिक्षकों, कर्मचारियों, शोध छात्र-छात्राओं तथा एमएससी के छात्र-छात्राओं ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 50 कट्टे कूड़े का निस्तारण किया गया। इस मौके पर कॉमर्स, फिजिक्स, तल्लीताल गेट, मल्लीताल गेट में सफाई अभियान चला। बताया गया कि कल पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी तथा 5 जून को पर्यावरण दिवस पर पुरस्कार वितरण तथा पौधारोपण होगा। कूड़े निस्तारण में कट्टे जगदीश बावड़ी द्वारा उपलब्ध कराए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह से कार्य किया तथा कूड़े निस्तारण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। सफाई अभियान में विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र सिंह बरगली, निदेशक शोध प्रो. ललित तिवारी, प्रो. किरण बरगली, प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. कपिल खुल्बे, डॉ. हेम जोशी, डॉ. हर्ष चौहान, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. हिमानी कार्की, जगदीश पपनै, गोपाल बिष्ट, संतोष, मोहित खाती, लीला, सपना, वर्तिका, अक्षिता, गौरव सिकधार प्रकाश लता, युक्ता शर्मा सिद्धि, प्रांजलि तिवारी, रिया जोशी, नेहा, अंजली, पूजा आदि मौजूद रहे।