नैनीतालः शराब की दुकानों में मनमानी पर प्रशासन सख्त! की ताबड़तोड़ छापेमारी, ओवररेटिंग समेत कई खामियां हुई उजागर
नैनीताल। नैनीताल में अंग्रेजी शराब की दुकान में उप जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान कई अनियमित्ताए मिली हैं, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को सौंपी जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने नैनीताल और भवाली की अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ओवर रेटिंग में शराब बेचने समेत विक्रेता का प्राधिकार पत्र भी नही मिल पाया है। इसके साथ ही दैनिक विक्रय रजिस्टर को भी अपडेट नही किया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरा काम जरूर कर रहे हैं, लेकिन रिकॉर्डिंग नही। इसके साथ ही भवाली में भी एसडीएम ने निरीक्षण किया, जिसमें दुकान में शराब निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही थी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।