• Home
  • News
  • Nainital: Advocates honored the District Judge, Advocates appreciated the cooperation of District Judge Rajendra Joshi for the construction of the chamber.

नैनीताल :अधिवक्ताओ ने जिला जज को किया सम्मानित,आज़ादी से पहले बने बार मे पक्के चैंबर निर्माण के लिए जिला जज राजेंद्र जोशी के सहयोग पर अधिवक्ताओं ने की सराहना

editor
  • Kanchan Verma
  • October 01, 2022 10:10 AM
Nainital: Advocates honored the District Judge, Advocates appreciated the cooperation of District Judge Rajendra Joshi for the construction of the chamber.

नैनीताल:1/10/2022

नैनीताल बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को अधिवक्ताओ ने जिला जज सहित अन्य न्यायधीशों का स्वागत समारोह आयोजित किया यहां बार कार्यकारणी द्वारा जिला जज राजेन्द्र जोशी का शॉल उड़ाकर अभिवादन किया गया इस दौरान जिला जज राजेन्द्र जोशी ने कहा कि 1914 में स्थापित बार मे अब पक्के चैम्बर निर्माण पूरा हुआ है जिसके लिये कार्यकारणी अध्य्क्ष सहित उनकी टीम ने बेहतरीन कार्य किया जो वाकई सराहनीय है कहा कि इसे वर्तमान कार्यकारणी की उपलब्धि में गिना जायेगा कहा कि उनके दो साल के  कार्यकाल के दौरान उन्हें न्यायिक कार्य संपादन करने में कभी कोई परेशानी नही आयी वादकारियों को सस्ता सुलभ न्याय उपलब्ध कराना ही न्यायिक प्रक्रिया का उद्देश्य है।

यहां बार अध्य्क्ष व सचिव द्वारा संरक्षक व जिला जज राजेन्द्र जोशी की सराहना करते हुवे उन्हें आभार पत्र सौंपा व कहा कि चैम्बर निर्माण में जिला जज राजेन्द्र जोशी ने बार कार्यकारणी का हर प्रकार सहयोग किया जिससे चैम्बर निर्माण संभव हो पाया है कार्यक्रम का संचालन सचिव दीपक रुवाली ने किया इस दौरान परिवार न्यायाधीश अंजू जुयाल ए डी जे अजय चौधरी सी जे एम रमेश सिंह सीनियर सिविल जज पुनीत कुमार न्यायायिक मजिस्ट्रेट तनुजा कश्यप सहित जिला बार के अध्य्क्ष नीरज साह सचिव दीपक रुबाली उपाध्यक्ष संजय सुयाल उमेश कांडपाल किरन आर्य मनीष कांडपाल शिवांशु जोशी राजेश त्रिपाठी गंगा सिंह बोरा  मनीष मोहन जोशी अरुण बिष्ट राजेन्द्र पाठक ज्योति प्रकाश बोरा देवेंद्र मुनगली पुलक अग्रवाल राजेश चंदोला सुशील शर्मा कैलाश बलूटिया संजय कुमार दयाकिशन पोखरिया रवि आर्य संजय राम किशोर प्रमोद बहुगुणा हेम पांडेय नवीन पंत मो अनीस गौरव भट्ट धीरेन्द्र सिजवाली मुकेश चंद्र सैफ अली यूनस खान प्रीति साह ओमकार गोस्वामी  हरीश भट्ट भानु प्रताप मौनी सुभाष जोशी निर्मल कुमार  संतोष आगरी पूजा साह सरिता बिष्ट कमला अधिकारी जया आर्य गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: