• Home
  • News
  • Nainital: After independence, the process of shooting of films started in Nainital, after the formation of Uttarakhand from the then Uttar Pradesh, how many films were shot in Nainital? Know interesting information in the link of the news

नैनीताल:आज़ादी के बाद शुरू हुआ नैनीताल में फिल्मों की शूटिंग के सिलसिला, तत्कालीन उत्तरप्रदेश से उत्तराखंड बनने के बाद कितनी फिल्मों की शूटिंग हुई नैनीताल में? जानिए रोचक जानकारी खबर के लिंक में

editor
  • Kanchan Verma
  • November 23, 2021 09:11 AM
Nainital: After independence, the process of shooting of films started in Nainital, after the formation of Uttarakhand from the then Uttar Pradesh, how many films were shot in Nainital? Know interesting information in the link of the news

सरोवर नगरी नैनीताल का फिल्मों से ऐसा कनेक्शन है कि हर साल यहां छोटी बड़ी लगभग 8 से 10 फिल्मों की शूटिंग हो ही जाती है। इसी साल अब तक तीन बड़ी फिल्मी हस्तियां शूटिंग कर चुके है। जिनमे से एक वेब सीरीज कैंडी थी जिसमे रोनित रॉय और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका में नज़र आये,दूसरी फिल्म ब्लर की शूटिंग भी नैनीताल में हुई जिसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।


फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से नैनीताल का इतिहास बेहद रोचक रहा है। नैनीताल में पहली फ़िल्म मधुमती को फिल्माया गया था,जिसमे दिलीप कुमार और वैजयंती माला मुख्य किरदारों में नज़र आये। वो दौर ऐसा था जब फिल्मों को टीवी पर देखना ही अपने आप मे बहुत बड़ी बात होती थी,और लोगो के लिए फिल्मी हीरो हीरोइन किसी खूबसूरत सपने की तरह थे। उन्हें अपने सामने देखना बेहद ही दिलचस्प हुआ करता था या यूं कहिए कि अपने पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्री को सामने देखना जैसे जग जीत लेना था। मधुमती फ़िल्म आज़ादी के ठीक 10 साल बाद सन 1957 में शुरू हुई और 1958 में बनकर रिलीज हुई जो कि सुपर हिट साबित हुई।


इसके बाद नैनीताल मानो मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री की पसंदीदा जगह बन गयी। मनोज कुमार की गुमराह,राजेश खन्ना और आशा पारेख की कटी पतंग, देवानन्द की कलाबाज, नैनीताल की ही खूबसूरत वादियों में फिल्माई गयी थी। अस्सी से नब्बे के दशक में धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म हुकूमत की शूटिंग भी यही हुई। जिन कलाकारों को सिर्फ बड़े पर्दे पर ही देखकर ही लोग सीटियां बजाते थे उन्हें अपने सामने देखकर लोग हद से ज़्यादा खुश होते उन्हें यकीन ही नही होता था कि अपने फेवरेट हीरो हीरोइन को  वो सामने खड़ा देख रहे है। उस ज़माने में मोबाइल तो होते नही थे  इसीलिए लोगो मे ये होड़ रहती थी कि फ़िल्म के इस दृश्य में कहीं मैं भी नज़र आ जाऊं ताकि फ़िल्म रिलीज होने के बाद गर्व के साथ सबको दिखा सकूं कि फ़िल्म में मैं भी हूँ।
ये गजब का उत्साह फिल्मी कलाकारों को भी खूब भाता था। धीरे धीरे माहौल बदलने लगा हालांकि जोश वही था। नब्बे के दशक में फ़िल्म निर्माताओं को नैनीताल खासा पसंद आने लगा। भारत की मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन और संजय कपूर स्टारर फ़िल्म सिर्फ तुम की आधी से ज़्यादा शूटिंग नैनीताल में ही हुई।
ये जितनी भी फिल्में थी तत्कालीन उत्तरप्रदेश रहे उत्तराखंड में हुई थी। साल 2000 में जब उत्तराखंड उत्तरप्रदेश से पृथक राज्य बना उसके बाद सबसे पहले यहाँ राकेश रौशन द्वारा प्रोड्यूस की गई फ़िल्म कोई मिल गया की शूटिंग हुई। फ़िल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के साथ रेखा औऱ खुद राकेश रौशन भी थे। इनके अलावा फिल्म में नन्हे बच्चों ने भी अभिनय किया। फ़िल्म की शूटिंग सैंट जोसेफ कॉलेज ,भीमताल, झील के किनारे बैंड हाउस,बोट हाउस क्लब,हिमालय दर्शन चाइना पिक सहित आसपास के इलाकों में की गई थी। फ़िल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई।


इसके बाद बॉलीवुड के शो मैंन कहे जाने वाले सुभाष घई को भी नैनीताल खूब भाया, उन्होंने फ़िल्म कांची की शूटिंग के लिए नैनीतल को ही चुना। इन फिल्मों के बाद जैकी श्राफ बाज फ़िल्म में पहाड़ी स्टाइल में डाइलॉग बोलते हुए नज़र आये,फ़िल्म में जैकी श्रॉफ मेयर की भूमिका में थे,और हर बात पर ठैरा और बल शब्दो का प्रयोग करते नज़र आये जिसे यहां के लोगो ने खूब पसंद किया। बाज फ़िल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर,सुनील शेट्टी और डिनो मोरिया थे,हालांकि ये फ़िल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास नही चल पाई थी। बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्म विवाह की भी शूटिंग भी नैनीताल में ही हुई थी,बड़े बाजार,मामू स्वीट्स से लेकर चाइना पिक,और हनुमान गढ़ जैसी तमाम जगहों पर फ़िल्म के मुख्य किरदार शाहिद कपूर अमृता सिंह और अनुपम खेर लोगो के बीच छाए रहे। उनकी एक झलक के लिए लोग घण्टो इंतज़ार करते।


इसके बाद प्रीति झिंगयानी और हिमानी शिवपुरी की चांद के पार चलो,शतरंगी पैराशूट, लव इन डाई(राजेश खन्ना और जीनत अमान) और जूली समेत तमाम छोटी बड़ी फिल्में नैनीताल में ही फिल्माई गयी।
बॉलीवुड के सुपरस्टार और साउथ के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत भी बड़े बजट की फ़िल्म यहां शूट करने वाले थे पर फ़िल्म की शूटिंग की अनुमति उन्हें नही मिली तो उन्हें सिक्किम जाकर फ़िल्म की शूटिंग करनी पड़ी। 
नैनीताल में भी एक्टर्स की कमी नही है यहां से कई कलाकार बॉलीवुड में जाकर अपनी पहचान बना चुके है। जिनमे से दिवंगत अभिनेता निर्मल पांडे का नाम आज भी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार है। उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन अगर ध्यान दें तो नैनीताल स्वयं अपने आप मे एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री के रूप में उभर सकती है।


संबंधित आलेख: