• Home
  • News
  • Nainital: After two years, there will be a grand program of Dussehra tomorrow! 45 fit effigies of Ravana Kumbhakarna and Meghnad are being finalized! Fireworks will be held in DSA Ground with effigy burning

नैनीताल:दो वर्षों के बाद कल होगा दशहरे के भव्य कार्यक्रम!रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के 45 फिट पुतलों को दिया जा रहा है अंतिम रूप!डीएसए ग्राउंड में होगी पुतला दहन के साथ ज़ोरदार आतिशबाजी

editor
  • Kanchan Verma
  • October 04, 2022 12:10 PM
Nainital: After two years, there will be a grand program of Dussehra tomorrow! 45 fit effigies of Ravana Kumbhakarna and Meghnad are being finalized! Fireworks will be held in DSA Ground with effigy burning

नैनीताल:4/10/2022

सरोवर नगरी नैनीताल में दो वर्ष बाद बड़ी ही धूमधाम से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दशमी के दिन मनाए जाने वाले दशहरे की तैयारी भी बड़े जोर शोर से चल रही है। इसके लिए डीएसए मैदान में बहेड़ी से आए कलाकार पिछले कई दिनों रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतलों को दशहरे में होने वाले पुतला दहन के लिए अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। बहेड़ी से आए कलाकार का कहना है वे पिछले 20 वर्षों से राज्य के विभिन्न शहरों में पुतले बनाते आए है। रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों को बनाने में 8 से 10 दिनों का समय लगता है।


       रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मंटू जोशी ने बताया पिछले 2 वर्षों में कोरोना संक्रमण के चलते दशहरा सादगी से मनाया गया, जबकि इस वर्ष श्री राम सेवक सभा इस वर्ष भव्यरूप से दशहरा मनाने जा रहा है,इसके लिए विशेष रूप से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के 45 फिट के पुतले बनाए गए है। इनके दहन के साथ ही ज़ोरदार आतिशबाजी की जाएगी।

 

रिपोर्टर सुनील बोरा


संबंधित आलेख: