नैनीताल:भाजपा जिला नैनीताल के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने अखिलेश सेमवाल,पर्यटन और संगठन को मजबूत बनाने का लिया प्रण
भीमताल/नैनीताल, 6 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी, जिला नैनीताल ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए अखिलेश सेमवाल को पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गई।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अखिलेश सेमवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रदेश नेतृत्व, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
अखिलेश सेमवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए वह सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने, स्थानीय सहभागिता बढ़ाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं आमजन से सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद की अपेक्षा भी व्यक्त की।