नैनीताल:आशा फाउंडेशन ने ऑल इंडिया वुमन्स कॉन्फ्रेंस की टीम के साथ निशांत स्कूल में विद्यार्थियों को कैंसर,साफ सफाई,पर्यावरण,और माहवारी के प्रति किया जागरूक!छात्राओं को बांटे रियूजेबल सेनेटरी पैड्स
आशा फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही कैंसर के खिलाफ मुहिम के तहत आज ऑल इंडिया विमेन कॉन्फ्रेंस के मेंबर्स के साथ निशांत शहीद सैनिक स्कूल में बच्चों को साफ सफाई, कैंसर, पर्यावरण,और नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दिशा में आशा फाउंडेशन लगातार अपनी मुहिम के तहत महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती रही है और दुर्गम इलाको, गांव गांव जाकर महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करते हुए उनको स्तन कैंसर और बच्चेदानी का कैंसर सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया जाता है।इसी कड़ी मे सरकारी स्कूलों में बालिकाओं को भी सचेत करने का कार्य लगातार टीम द्वारा किया जा रहा है। नैनीताल के सभी सरकारी स्कूलों में बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना मुहिम का एक बड़ा हिस्सा है।
आशा फाउंडेशन की इस अनूठी पहल जिसके तहत बाजार में मिलने वाली सैनिटरी पैड्स से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना,और इससे पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचने के प्रति जागरूक करना भी आशा फाउंडेशन की मुहिम रही है।
आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि बाजार में मिलने वाले पैड्स निम्न वर्ग की पहुंच से बहुत ऊपर है जिसके कारण वह उनको खरीदने में भी सक्षम नहीं होते और वह कुछ भी इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होते हैं जिससे उनको इंफेक्शन होने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है उसी मुहिम के तहत आशा फाउंडेशन reusable pads फ्री में मुहैया कराती है। किशोरियों और ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को यह कपड़े की पैड्स फ्री में उपलब्ध करवाये जाते हैं। अध्यक्ष आशा शर्मा का कहना है कि इन पैड्स की लाइफ ढाई से तीन साल है यानी आप इन रियूजेबल पैड्स को 3 सालो तक इस्तेमाल कर सकते है। यह पैड्स पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
आज स्कूल में बालिकाओं और लेडीज स्टाफ को ये पैड्स आशा फाउंडेशन द्वारा वितरित किए गए। इस दौरान सीनियर बालिकाओं और स्टाफ को स्वयं स्तन परीक्षण की भी जानकारी दी गई और बालिकाओं को बताया गया कि वह घर जाकर अपनी मां ,बड़ी बहने, या जो भी कोई महिला हो उसको जागरूक करेंगे। अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि आज निशांत स्कूल में जाकर बच्चों के बीच जो उत्साह देखने को मिला वह काबिले तारीफ था । आज स्कूल में अध्यक्ष द्वारा दो बच्चों का पूरे साल की फीस का जिम्मा भी लिया गया। इस कार्यक्रम से बच्चों को उत्साह मिला कि वह जीवन में कुछ ऊंचा हासिल करें।उन्होंने प्रिंसिपल तारा बोरा की भी प्रशंसा की कि उनके द्वारा स्कूल में जो वातावरण मुहैया कराया जा रहा है वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज सुबह असेंबली से लेकर लगभग 2 घंटे के कार्यक्रम के दौरान बच्चों में अनुशासन स्टाफ का सहयोग सब सराहनीय रहा।
आज के इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया विमेन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी ,मीनू बुधलाकोटी ,ममता पांडे ,विशना शाह, ममता पूरा स्टाफ वहां मौजूद था। अध्यक्ष आशा शर्मा ने दिल से सबका आभार व्यक्त किया और ऑल इंडिया विभिन्न कॉन्फ्रेंस के साथ इस मुहिम को और आगे ले जाने की बात रखी।