• Home
  • News
  • Nainital: Bad weather conditions, DM gave instructions to keep all schools closed on October 18

नैनीताल : मौसम के बिगड़े मिजाज, डीएम ने 18 अक्टूबर को समस्त स्कूल बंद रखने के दिये निर्देश

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 17, 2021 10:10 AM
Nainital: Bad weather conditions, DM gave instructions to keep all schools closed on October 18

नैनीताल। मौसम विभाग की सटीक चेतावनी के बाद आज सुबह से ही उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश जारी है। भारी बारिश, अतिवृष्टि और बिजली गिरने की प्रबल संभावना को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए है। इसी के मद्देनजर नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने भी मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए जिलेभर के विद्यालयों को बन्द रखने के आदेश दिए है साथ है पहाड़ी इलाकों की ओर घूमने जाने वाले पर्यटकों को भी सचेत किया है कि पहाड़ों की तरफ सफर न करें। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने सोमवार 18 अक्टूबर को सभी विद्यालयों को बन्द रखने और  पहाड़ों पर पहुंच चुके पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए अपील भी की है। ग़ौरतलब है कि राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है जिसमे 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसके लिए वार्निंग लेटर जारी करते हुए राज्य आपदा प्रबंधन ने कहा है कि सभी नोडल अधिकारी अलर्ट रहेंगे और जिलों में सावधानी बरतने के साथ तत्परता बरती जाए।


संबंधित आलेख: