• Home
  • News
  • Nainital big Breaking: Corona's return to Nainital before Christmas New Year, Corona positive in these major places of the city

नैनीताल ब्रेकिंग: कोरोना की हुई दोबारा वापसी,नैनीताल की इन प्रमुख जगहों में निकले कोरोना पॉजिटिव

editor
  • Kanchan Verma
  • November 21, 2021 10:11 AM
Nainital big Breaking: Corona's return to Nainital before Christmas New Year, Corona positive in these major places of the city

एक तरफ उत्तराखंड में कोरोना से सम्बंधित सभी प्रतिबंध लगभग समाप्त कर दिए गए हैं वही दूसरी तरफ सरोवर नगरी नैनीताल में कोरोना लौट लौट कर दोबारा दस्तक देने लगा है। रविवार को नैनीताल में दो लोगो के कोरोना संक्रमित निकल आने से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है।
नवंबर माह खत्म होने को दिसम्बर में पर्यटन अपने चरम पर होगा ऐसे में शहर के अंदर कोरोना के मामले कही न कही एक चेतावनी दे रहे है कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है सावधान रहना अभी भी ज़रूरी है।
जिला अस्पताल बीडी पांडे से मिली जानकारी के मुताबिक पॉपुलर कम्पाउंड निवासी 49 वर्षीय एक व्यक्ति और चार्टन लॉज निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों ही व्यक्ति बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को दोनों इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ दोनों की आरटी पीसीआर जांच की गयउ। रविवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप जैसा माहौल बन गया। दोनों संक्रमितो को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन दोनों ही लोगो के संपर्क में आये लोगो की जांच की जायेगी


संबंधित आलेख: