नैनीतालः भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका जीना ने की जिला कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा! जिला मुख्यालय से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली टूसी साह समेत पांच महिलाओं को मिली जगह
नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका जीना ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है। इस बार नैनीताल जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों से भी महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। वहीं नैनीताल जिला मुख्यालय से 5 महिलाओं को जिला कार्यकारिणी में जगह मिली है, इनमें से एक देश का मान बढ़ाने वाली माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली टूसी साह को भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुना गया है। आपको बता दें कि कोलकाता मूल की नैनीताल में विवाहित टूसी अनित साह का पर्वतारोही बनने का सफर फिल्म सरीखा है। 19 साल तक अंडे की दुकान चलाने का संघर्षमय जीवन और सपने का जिंदा रखना बहुत जीवटता भरा सफर रहा। वह एवरेस्ट के साथ ही कंचनजंघा को फतह करने वाली पहली महिला हैं। हाल ही में इनकी बेटी नंदा देवी ने भी सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बनने का खिताब हासिल किया है। टूसी अब बीजेपी में जिला कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर भी कार्य करेंगी।
