• Home
  • News
  • Nainital: BJP Mahila Morcha will organize various programs under Kamal Shakti Abhiyan! Road map prepared from February to December, women will be honored

नैनीतालः कमल शक्ति अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम करेगा भाजपा महिला मोर्चा! फरवरी से दिसंबर तक का रोड मैप तैयार, महिलाओं को किया जायेगा सम्मानित

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 03, 2023 11:02 AM
 Nainital: BJP Mahila Morcha will organize various programs under Kamal Shakti Abhiyan! Road map prepared from February to December, women will be honored

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा आने वाले महीनों में कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। बताया कि पिछले दिनों बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसिमिति में वर्ष भर के कार्यक्रम तय किये गये है, जिससे पार्टी में महिलाओं की भागीदारी व सक्रियता और अधिक बड़ेगी। महामंत्री ने बताया कि अभियान के तहत फरवरी में कमल दूत अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही महिलाओं को स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया जायेगा। इसके साथ ही मार्च महीने में होने वाले अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को राष्ट्रीय व राज्यो में उत्सव की तरह मनाया जायेगा। वहीं अप्रैल में जिला स्तर पर मिलेट फूड फेस्टिवल यानी मोटे अनाज पर सुपर फूड उत्सव कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मई माह में आदिवासी महिला आउटरीच कार्यक्रम जून में स्मार्ट महिला लीडर्स सम्मेलन, जुलाई में राज्य स्तर पर मेरा पहला वोट प्रधानमंत्री को कार्यक्रम किये जायेंगे। अगस्त में स्नेह यात्रा के साथ ही सितंबर में महिला छात्रावासों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। अक्टूबर में कन्यापूजन व पोषण अभियान नवंबर में पहली बार वोटर बनी महिलाओं से प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वहीं दिसंबर महीने में विभिन्न राज्यों से पहुंची दस लाख महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री महारैली करेंगे। महामंत्री ने बताया कि इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी कई कार्यक्रम सुनिश्चित किये जायेंगे। कहा कि महिला मोर्चा 2024 के चुनाव में निर्णायक भूमिका में रहकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा।


संबंधित आलेख: