• Home
  • News
  • Nainital: Body of 16-year-old Deepak, who went missing after drowning in the river, recovered! Search operation spanned 7 kilometers; family plunged into grief.

नैनीतालः नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय दीपक का शव बरामद! 7 किलोमीटर तक चला सर्च ऑपरेशन, परिवार में पसरा मातम

editor
  • Awaaz Desk
  • October 10, 2026 05:10 AM
Nainital: Body of 16-year-old Deepak, who went missing after drowning in the river, recovered! Search operation spanned 7 kilometers; family plunged into grief.

नैनीताल। जनपद के बेतालघाट क्षेत्र में नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया। यह अभियान उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में संचालित किया गया। मामले के अनुसार, 7 अक्टूबर को 16 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र भुवन चंद्र, निवासी ग्राम बिनकोट, बेतालघाट नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना की टीम द्वारा तत्काल खोजबीन शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल से नदी के किनारे लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्चिंग की, लेकिन पहले दिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। वहीं शुक्रवार को उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम के अथक प्रयासों से लापता किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात शव को नदी से सड़क तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
 


संबंधित आलेख: