• Home
  • News
  • Nainital Breaking: A bus carrying children met with an accident in Chorgaliya! Uncontrollably entered the shop due to tire burst, there was a hue and cry on the spot

नैनीताल ब्रेकिंगः चोरगलिया में बच्चों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार! टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, मौके पर मची चीख-पुकार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 15, 2023 05:05 AM
Nainital Breaking: A bus carrying children met with an accident in Chorgaliya! Uncontrollably entered the shop due to tire burst, there was a hue and cry on the spot

नैनीताल। जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां चोरगलिया में आज सोमवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को ज्यादा चोट नहीं लगी। वहीं हादसे की खबर से बच्चों के अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्कूल बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में कुछ बच्चे और कर्मचारी चोटिल हुए है। चोरगलिया पब्लिक स्कूल की बस 20 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह बस का अगला टायर फटना जा रहा है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि बच्चों को चोटें आई हैं। एक सफाई कर्मचारी भी चोटिल है। एक महिला कंडक्टर भी बस में थी।


संबंधित आलेख: