• Home
  • News
  • Nainital Breaking: Inauguration of newly constructed Chambers in District Bar! Chambers allotted to more than 90 advocates, named Swabhiman Bhavan

नैनीताल ब्रेकिंगः जिला बार में नवनिर्मित चैंबरों का उद्घाटन! 90 से अधिक अधिवक्ताओं को आवंटित किए गए चैम्बर्स, नाम रखा गया स्वाभिमान भवन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 10, 2022 10:12 AM
Nainital Breaking: Inauguration of newly constructed Chambers in District Bar! Chambers allotted to more than 90 advocates, named Swabhiman Bhavan

नैनीताल। आज यहां जिला बार में नवनिर्मित चैम्बरों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान नब्बे से ज्यादा अधिवक्ताओं को चैम्बर्स का आवंटन किया गया। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजन व यज्ञ भी किया गया। इस अवसर पर हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी सहित जिला न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार जोशी, अपर जिला न्यायाधीश प्रीतू शर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन पुनीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह भी मौजूद रहे। न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता के लिये चैम्बर एक सजीव व विधिक कार्यशाला की तरह है जहां वे लेखन प्राकलन सहित आपसी चर्चा करते है। जिला न्यायाधीश ने कहा कि 1914 के बाद अब जाकर अधिवक्ताओं को चैम्बर मिले है। उन्होंने इसे बार की उपलब्धि बताया वही बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह ने कहा की अधिवक्ताओ के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया। वहीं नैनीताल सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि नवनिर्मित चैम्बर्स अधिवक्ताओं के स्वाभिमान का प्रतीक है आज दशकों बाद अधिवक्ताओं को चैम्बर मिल सके है। इसीलिये इसको अधिवक्ता स्वाभिमान भवन नाम दिया गया है।

कार्यक्रम में अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रूवाली, उपाध्यक्ष संजय सुयाल, तरुण चंद्रा, उमेश चंद्र कांडपाल, मनीष कांडपाल, शिवांशु जोशी, गंगा सिंह बोरा, राजेश त्रिपाठी, किरन आर्य, मेघा उप्रेती, हल्द्वानी हाइकोर्ट बार के अध्य्क्ष प्रभाकर जोशी, पूर्व अध्य्क्ष डीके शर्मा, हल्द्वानी बार के अध्य्क्ष योगेश चुफाल, पूर्व अध्य्क्ष गोविंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल, महेंद्र सिंह पाल, डीजीसी सुशील शर्मा, पंकज बिष्ट, राजेन्द्र कुमार पाठक, मनीष जोशी, अरुण बिष्ट, कैलाश जोशी, देवेंद्र कुमार, मुनगली घनानंद बर्थवाल, सबीना, उस्मान, प्रीति साह, हरीश भट्ट, राजेश चंदोला, ओंकार गोस्वामी, अनिरुद्ध भट्ट, अखिल कुमार साह, ज्योति प्रकाश सिंह बोरा, धीरेश चंद्र पांडेय, अनिल कुमार रजवार, मनोहर सिंह मेर, मान सिंह बिष्ट, फैजल साह, गोपाल सिंह कपकोटी, गिरीश चंद्र खोलिया, पुलक अग्रवाल, बलवंत सिंह थलाल, राजीव साह, भरत भट्ट, भुवन जोशी, पंकज चौहान, नवीन चंद्र जोशी, सुंदर सिंह मेहरा, पंकज कुमार, सोहन तिवारी, अनिल बिष्ट, भगवत प्रसाद, अनिल हर्नवाल, राजेन्द्र भैसोड़ा, दयाकिशन पोखरिया, आयुष अग्रवाल, सुभाष जोशी, कमल चिलवाल, मो. अनीस, शंकर सिंह, शरीक अली चौहान, नीलेश भट्ट, प्रमोद तिवारी, अंशुल ह्यांकी, चंद्रशेखर बहुगुणा, रवि कुमार, सुनील कुमार, मो. खुर्शीद, संतोष आगरी, प्रमोद कुमार, निखिल बिष्ट, मो. दानिश, पूजा साह, हेमा शर्मा असवाल, कमला अधिकारी, गौतम, स्वाति बोरा, जया आर्य, आरती वैद्य, हेमा बहुगुणा, अलिजा अली, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: