नैनीताल ब्रेकिंग:कृपया ध्यान दें! नैनीताल घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो ये खबर ज़रूर पढ़े,जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर,इन नियमों को नही माना, तो शहर में नही मिलेगी एंट्री
अगर आप नैनीताल घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो ये खबर खास आपके लिए ही है।नैनीताल जिला प्रशासन कोरोना को लेकर अब चौकन्ना हो गया है। यहां आने से पहले जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश अवश्य जान लें। नैनीताल आने वाले हर पर्यटक को अब कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट या कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य होगा। इस सम्बंध में जिला प्रशासन ने होटल एससोसिएशन को भी निर्देश दिए हैं,कि अगर किसी भी होटल में नियमो का उलंघन होता पाया गया तो उक्त होटल के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन ने नैनीताल की सभी सीमाओं पर भी सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को नैनीताल के शेरवुड क्षेत्र में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गयी थी जो कि कोरोना संक्रमित थे,जांच में उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद एहतियात बरतते हुए इस क्षेत्र में माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन बनाया गया है। मंगलवार यानी आज यहाँ मेडिकल टीम द्वारा कैम्प लगाकर सैम्पल लिए जाएंगे।
जिला प्रशासन बढ़ते कोरोना के मामलों और कोविड के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए अब अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी बाजार क्षेत्र में रैंडम सैम्पलिंग के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा बिना मास्क घूमते मिलने पर पुलिस द्वारा चालान काटा जाएगा।